Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे की बढ़त के साथ 81.52 पर आया

January 27, 2023

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे की बढ़त के साथ 81.52 पर आया

मुंबई: शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे की बढ़त के साथ 81.52 पर आ गया। अडाणी एंटरप्राइजेज के 20,000 करोड़ रुपये के एफपीओ में विदेशी पूंजी की आवक की उम्मीदों से भी घरेलू मुद्रा को बल मिला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.51 पर खुला। इसका पिछला बंद भाव 81.61 था। शुरुआती सौदों में यह 81.50 से 81.58 के दायरे में कारोबार कर रहा था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 101.92 पर आ गया। वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.34 फीसदी बढक़र 87.77 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें