Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bigg Boss16: खत्म होगा Tina Dutta का सफर, ट्रॉफी जीतने के चंद दिन पहले टूटा एक्ट्रेस का सपना

January 27, 2023

Bigg Boss16: खत्म होगा Tina Dutta का सफर, ट्रॉफी जीतने के चंद दिन पहले टूटा एक्ट्रेस का सपना

बिग बॉस 16 को जल्द उसके टॉप 5 मिलने वाले हैं, लेकिन इस रासे में टीना दत्ता ट्रॉफी जल्द बाहर हो जाएँगी। कुछ खबरों के मुताबिक टीना दत्ता शो से एलिमिनेट हो जाएंगी हैं। खबरों के मुताबिक टीना दत्ता के एलिमिनेशन की चर्चा है। इस हफ्ते टीना दत्ता, शालीन भनोट, प्रियंका चौधरी और शिव ठाकरे नॉमिनेट थे। बाकी कंटेस्टेंट की तुलना में टीना को सबसे कम वोट मिले और शो से उनका सफर खत्म हुआ।

टीना दत्ता भले ही बिग बॉस की ट्रॉफी नहीं जीत पाईं, लेकिन शो से उनके करियर को नई उड़ान जरूर मिली है। चर्चा है कि बिग बॉस के बाद टीना दत्ता तेलुगू सिनेमा में डेब्यू करने जा रही हैं। यही नहीं, उन्हें कलर्स का शो दुर्गा और चारु भी ऑफर हुआ है।

सलमान खान की फटकार के बाद शालीन भनोट और टीना दत्ता ने अपनी राहें अलग कर ली थीं। शालीन से लड़ाई के बाद टीना, प्रियंका की दोस्त बनीं। इसके बाद दोनों मिलकर शालीन भनोट को परेशान करने लगीं। हर किसी ने टीना और प्रियंका को ऐसा ना करने की सलाह दी। पर ये नहीं मानी। वहीं अब वीकेंड का वार पर फराह खान, टीना और प्रियंका को जमकर फटकार लगाती दिखीं। फराह टीना से इतना परेशान हो गईं कि वो शो बीच में छोड़कर जाती दिखीं। फराह ने कुछ ना बोलने के लिए शालीन को भी डांट लगाई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें