Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Una Police की अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एक साल में पुलिस ने दर्ज की 18 FIR

January 27, 2023

Una Police की अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एक साल में पुलिस ने दर्ज की 18 FIR

ऊनाः हिमाचल प्रदेश का ऊना जिला अवैध खनन के लिए पंजाब व अन्य राज्यों में काफी माना जाता है ऊना की स्वां नदी में सबसे ज्यादा अवैध माइनिंग के मामले जिला प्रशासन द्वारा पकड़े जा रहे हैं। ऊना पुलिस द्वारा बॉर्डर एरिया में रेत के लगे डंपरों पर दबिश देकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। ऊना के एसपी अर्जित सेन ठाकुर माइनिंग विभाग और रेवेन्यू विभाग की टीमों ने इकट्ठे होकर स्वां नदी के बॉर्डर एरिया संतोषगढ़ टाहलीवाल और बाथडी में लगे रेत के अवैध डंपरों पर कार्रवाई की गई है। एसपी ने मीडिया काे जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस द्वारा पिछले 2 साल में 18 एफआईआर अवैध माइनिंग के खिलाफ दर्ज की गई है, जिनमें 5 एफआईआर इस साल के जनवरी माह में ही दर्ज की गई है।

इस दौरान पुलिस ने 50 गाड़ियों को भी बाउन्ड किया है, जिनमें पोकलेन, जेसीबी मशीन और टिपर भी शामिल है। एसपी ऊना की माने तो ऊना जिला का बॉर्डर एरिया जो पंजाब के साथ सट्टा हुआ है। यहां पर अवैध माइनिंग का काम होता है पुलिस द्वारा समय-समय पर दबिश दी जा रही है और इस मामले में उन्हें काफी सफलता भी हाथ लग रही है। पुलिस की माने तो उन्होंने कुछ हॉटस्पॉट एरिया को मैपिंग कर रखा है क्योंकि स्वां नदी का एरिया 63 किलोमीटर लंबा है, जिस पर गश्त करने के लिया फोर्स की कमी है, जिस कारण उन्होंने उन्हें और जायदा मैन पावर सरकार से दिए जाने की है मांग की है।

अधिकारी की माने तो 18 एफआईआर इलीगल माइनिंग भी दर्ज की गई है, जिसमें 4 एफआईआर इंफोर्समेंट डायरेक्टरेट को रेफर की गई है। उन्होंने कहा है की माफिया के तार पंजाब से भी जुड़े हो सकते हैं, क्योंकि पंजाब में सबसे ज्यादा रेत की डिमांड है इसलिए जय जांच का विषय है। रेवेन्यू डिपार्टमेंट और माइनिंग के यहां यहां अवैध माइनिंग की गई है उसका बह जांच पड़ताल करेंगे। उसके बाद बह अपनी रिपोर्ट भेजेंगे उन्होंने कहा की रेत का कारोबार ट्रैक्टर के माध्यम से ज्यादा किया जा रहा है स्वां नदी से रेत को ट्रैक्टर के माध्यम से डंपर तक पहुंचाया जाता है, जहां से वह रेत को बड़े-बड़े ट्रकों में भरकर आगे सप्लाई किया जा रहा है उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले पर पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है और अभी तक 18 एफ आई आर दर्ज कर अवैध खनन में जुटे रेत माफिया पर नकेल कसी गई हैं। उन्होंने रेट के लगाए गए अवैध डम्पों को माइनिंग विभाग के सपुर्द किए जाने की बात कही है और अवैध माइनिंग के खिलाफ कार्रवाई जारी रहने का दावा किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें