Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

तिब्बत के बंदरगाहों पर घरेलू उत्पादित वाहनों के निर्यात में लगातार वृद्धि

January 27, 2023

तिब्बत के बंदरगाहों पर घरेलू उत्पादित वाहनों के निर्यात में लगातार वृद्धि

“बेल्टएंडरोड” के मजबूत निर्माण के साथ, विदेशी बाजार में चीन के घरेलू उत्पादित वाहनों का लगातार विस्तार हो रहा है। हाल ही में ल्हासा कस्टम से मिली खबर के अनुसार, साल 2022 में तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के बंदरगाहों पर 952 घरेलू उत्पादित वाहनों का निर्यात हुआ, जिनका मूल्य 17.1 करोड़ युआन है।

तिब्बत के चांगमू बंदरगाह पर वाहनों का निर्यात काफी बढ़ गया है। गत वर्ष इस बंदरगाह पर 223 वाहनों का निर्यात हुआ, जिनकी कीमत 6 करोड़ 31 लाख 43 हज़ार युआन से अधिक थी, इसमें 2021 की तुलना में क्रमशः 10.74 गुना और 50.78 गुना की वृद्धि हुई। वहीं, तिब्बत के चिलोंग बंदरगाह पर नए ऊर्जा वाहनों के निर्यात ने अच्छा प्रदर्शन किया।

साल 2022 में निर्यातित 729 वाहनों में 442 नए ऊर्जा वाहन थे, जो कि 60.63 प्रतिशत का हिस्सा था, जिनका मूल्य 5 करोड़ 70 लाख 30 हज़ार युआन से अधिक था। संबंधित अधिकारी के मुताबिक, तिब्बत में सीमा शुल्क के सुविधा पूर्ण उपायों ने वाहन निर्यात पर महामारी के प्रभाव को प्रभावी ढंग से कम किया है, परिणामस्वरूप वाहनों के निर्यात में गति मिली है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें