Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

पत्नी ने की होटल में खाना खा रहे पति की जमकर पिटाई, गाड़ी के शीशे भी तोड़े

January 28, 2023

पत्नी ने की होटल में खाना खा रहे पति की जमकर पिटाई, गाड़ी के शीशे भी तोड़े

हिसार के अग्रोहा में एक होटल में खाना खा रहे डाक्टर पति की पत्नी ने पिटाई कर दी। पत्नी की मार से बचने के लिए पति को होटल कर्मचारियों का सहारा लेना पड़ा। वहीं होटल के बाहर खड़ी अपने पति की गाड़ी के शीशे तोड़ गाड़ी से बैग चोरी कर अपनी स्कूटी लेकर फरार हो गई। पूरे मामले की शिकायत पीड़ित डाक्टर ने थाना अग्रोहा में दर्ज करवाई है, जहां डा. की शिकायत पर उसकी पत्नी के खिलाफ अग्रोहा थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है।

अग्रोहा पुलिस को दी अपनी शिकायत में जिला फतेहाबाद के गांव बडोपल के सीएचसी में बतौर चिकित्सक अधिकारी (एमओ) कार्यरत डा. रोहित धवन ने बताया कि वह पंजाब के जिला फाजिल्का के अबोहर का रहने वाला है और फिलहाल अग्राेहा में रहता है। उसका अपनी डाक्टर पत्नी से आपसी विवाद चलने के कारण वे एक दूसरे से अलग रहते हैं और उनका मामला हिसार के वूमेन सेल में विचाराधीन है।

डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि वह 26 जनवरी को सुबह करीब 11 बजे अपनी बोलेनो कार में सवार होकर अग्रोहा सिरसा रोड पर स्थित एक होटल में खाना खाने के लिए आया हुआ था। वह होटल में खाना खा ही रहा था तभी अग्रोहा मेडिकल कालेज में बतौर एसआर बच्चों के विभाग में कार्यरत उसकी पत्नी डा. प्रियंका होटल में आई और आते ही उसके साथ मार पिटाई और गाली गलौज करने लगी। उसने अपने पत्नी से बचाव के लिए होटल कर्मियों को आवाज दी होटल कर्मियों ने आकर उसको हमलावर पत्नी से छुडवाया। पीड़ित डाक्टर राेहित ने बताया कि उसकी पत्नी डा. प्रियंका उसे जान से मारने की धमकी देते हुए होटल से बाहर गई और ईंट उठाकर उसकी गाड़ी का शीशा तोड़ उसमें रखा एक बैग निकाल कर अपने साथ ले गई। डा. ने बताया कि उसके बैग में 25 हजार नगद,एक सवा तोले सोने की चेन,उसकी मार्कशीट,एमबीबीएस ड्रिगी,रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट सहित अन्य सामान लेकर अपनी स्कूटी पर बैठ फरार हो गई। अग्रोहा थाना प्रभारी प्रताप सिंह ने बताया कि शिकायत कर्ता डा. रोहित की शिकायत पर उसकी पत्नी डा. प्रियंका के खिलाफ अधिनियम की धारा के तहत अभियोग दर्ज कर लिया गया है।

डा. प्रियंका ने ससुराल पक्ष के लोगों पर करवाया दहेज का केस
पति से अनबन चलते हुए अग्रोहा मेडिकल कालेज में कार्यरत डा. प्रियंका ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए मारपीट व परेशान करने संबंधी केस अग्रोहा थाना में दर्ज करवाया है। पुलिस को दी शिकायत में डा. प्रियंका ने बताया कि वह पंजाब के अबोहर की रहने वाली है। उसकी शादी करीब डेढ़ साल पहले उसकी नव दुर्गा धर्मशाला नवी आबादी अबोहर फिरोजपुर पंजाब निवासी डा. रोहित के साथ हुई थी। शादी के बाद उनको एक 5 महीने का बेटा है। डा. प्रियंका ने बताया कि शादी के कुछ दिन तक ठीक ठाक रहा लेकिन उसके बाद उसके पति सास ससुर व अन्य स्वजनों ने उसे दहेज के लिए तंग करना शुरू कर दिया और ससुराल पक्ष के लोग उससे दहेज के लिए मारपीट करने लगे। पुलिस ने शिकायत पर डा. प्रियंका के पति सास ससुर व अन्य पर दहेज अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें