Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

लड़कियां अपनी आत्मरक्षा के लिए गतके को खेल के रूप में अपनाएं: हरजीत ग्रेवाल

January 28, 2023

लड़कियां अपनी आत्मरक्षा के लिए गतके को खेल के रूप में अपनाएं: हरजीत ग्रेवाल

लुधियाना: खालसा कॉलेज फॉर वूमेन सिविल लाइंस लुधियाना के फिजिकल एजुकेशन विभाग और हेरिटेज क्लब ने नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सहयोग से कॉलेज ऑडिटोरियम में एक दिवसीय ”गतका-सिख मार्शल आर्ट” वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस प्रोग्राम में प्रीतपाल सिंह पाली, सदस्य, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और अध्यक्ष, गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब, लुधियाना मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने सामान्य जीवन में गतके के महत्व को बताते हुए कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. मुक्ति गिल को गतके को लेकर हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य युवाओं, विशेषकर लड़कियों को आत्मरक्षा में कुशल बनाना, विरासती खेल के बारे में जागरूकता पैदा करना और उन्हें एक खेल के रूप में गतका कला को अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

इस अवसर पर नेशनल गतका एसोसिएशन के अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल ने गतका प्रशिक्षण, गुरमत, सिख धर्म के बारे में बुनियादी जानकारी देते हुए कहा कि आज के समय की मुख्य आवश्यकता युवाओं, खासकर लड़कियों को ऐतिहासिक जंगजू गतका कला के साथ जोड़ने की है। इस मौके पर उन्होंने गतका के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला और कहा कि एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य गतका को एक अंतरराष्ट्रीय खेल के रूप में बढ़ावा देना और इसे ओलंपिक खेलों में शामिल करना है। गतका एसोसिएशन से जुड़ी छात्राओं ने शास्त्र विद्या का प्रदर्शन कर जंगजू कला के जौहर दिखाए।

कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. मुक्ति गिल ने मुख्य अतिथि एवं उपस्थित अन्य प्रमुख वक्ताओं, शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रमुख डॉ. मनदीप कौर और हेरिटेज क्लब की प्रभारी सह संयोजक डॉ. नरेन्द्रजीत कौर व कार्यशाला के समन्वयक का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने समस्त स्टाफ को बधाई देते हुए भविष्य में भी ऐसा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया तथा छात्राओं को इस कला से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर हरमिंदर सिंह चहल, अध्यक्ष अमृत इंडो कैनेडियन एकेडमी, सिमरजीत सिंह नेशनल कोऑर्डिनेटर, सरबजीत सिंह जिला गतका एसोसिएशन लुधियाना, सुखदीप सिंह डायरेक्टर कोचिंग एंड ट्रेनिंग डायरेक्टोरेट, मलकीत सिंह और गुरप्रीत सिंह बुटाहारी गतका कोच भी इस मौके पर मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें