Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

पुलिसकर्मी ने महिला Constable की गोली मार कर की हत्या, फिर खुद को भी उतारा मौत के घाट

January 29, 2023

पुलिसकर्मी ने महिला Constable की गोली मार कर की हत्या, फिर खुद को भी उतारा मौत के घाट

फिरोजपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक पुलिसकर्मी गुरसेवक सिंह ने महिला कांस्टेबल अमनदीप कौर की गोली मार कर हत्या कर दी उसके बाद खुद को भी गोली मर कर मौत के घाट उतार लिया।

बता दें कि महिला कांस्टेबल अमनदीप कौर जब थाना कैंट फिरोजपुर में तैनात थी उस दौरान रात के समय उसे शेर शाह चौक फिरोजपुर में पुलिसकर्मी गुरसेवक सिंह ने गोली मार दी,  जिसके बाद पुलिसकर्मी गुरसेवक सिंह ने तलवंडी इलाके में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अभी इसका कोई भी सही कारण सामने नहीं आ पाया है। पुलिस द्वारा इस हत्या और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें