Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी नववर्ष विश्व अर्थव्यवस्था में लाता है गर्म हवा

January 29, 2023

चीनी नववर्ष विश्व अर्थव्यवस्था में लाता है गर्म हवा

इस वर्ष चीनी नववर्ष चीन की महामारी की रोकथाम और नियंत्रण के एक नए चरण में प्रवेश करने के बाद पहला वसंत त्योहार है। वसंतोत्सव के दौरान देश भर में घरेलू पर्यटकों की संख्या 30.8 करोड़, घरेलू पर्यटन आय 3 खरब 75 अरब 84.3 करोड़ युआन थी, दोनों में साल 2022 की समान अवधि की तुलना में क्रमशः 23.1 प्रतिशत और 30 प्रतिशत का इजाफा हुआ। इसके अलावा, वसंत त्योहार के दौरान चीनी फिल्म बाजार में भी बड़ी उपलब्धि मिली, फिल्मों का कुल बॉक्स ऑफिस 6.758 अरब युआन था, जिसमें साल 2022 के समान समय से 11.89 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वहीं, राष्ट्रीय आव्रजन प्रबंधन एजेंसी ने प्रवेश और निकास कर्मियों का निरीक्षण किया, जिसमें गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में 120.5 फीसदी की वृद्धि दर्ज हुई।

उपरोक्त आंकड़ों से चीन में बढ़ती खपत जीवन शक्ति को दर्शाता है। कई वर्षों से, खपत चीन की अर्थव्यवस्था की प्राथमिक प्रेरक शक्ति रही है। हालाँकि 2022 में, जब महामारी अक्सर होती है, चीन के अंतिम उपभोग व्यय की आर्थिक वृद्धि में योगदान दर 32.8 प्रतिशत थी। गत वर्ष के अंत में चीन में आयोजित केंद्रीय आर्थिक कार्य सम्मेलन में स्पष्ट रूप से कहा गया था कि 2023 में उपभोग की बहाली और विस्तार को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। चीन की महामारी की रोकथाम और नियंत्रण ने एक नए चरण में प्रवेश किया, इसके चलते देश भर में विभिन्न स्थलों ने खपत को प्रोत्साहित करने के लिए सिलसिलेवार उपाय शुरु किया। चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने 2023 को “बढ़ती खपत का वर्ष” के रूप में रखा है।

इस वर्ष चीनी वसंतोत्सव के दौरान चीन में बढ़ती खपत से दुनिया को लाभ भी मिला है। यूरोप से दूध, चॉकलेट, रेड वाइन, बीफ़ और मटन जैसे उत्पाद वसंत त्योहार के दौरान रिश्तेदारों और दोस्तों से मिलने चीनी लोगों के लिए उपहार बन गए हैं। चीन-लाओस ट्रेन चीनी उपभोक्ताओं के लिए ताजा उष्णकटिबंधीय फल लेकर आई है। वसंतोत्सव के दौरान, आयातित कॉस्मेटिक, शराब और पेय, ताजा जलीय उत्पाद आदि चीन में लोकप्रिय हैं, जिसने चीन में निवेश के लिए विदेशी निवेशकों का विश्वास मजबूत किया है।

इस वर्ष वसंतोत्सव के दौरान बहुत ज्यादा चीनी पर्यटक विदेशी यात्रा करने गए। संबंधित प्लेटफ़ॉर्म डेटा के अनुसार, वसंत त्योहार के दौरान चीनी पर्यटकों के कुल आउटबाउंड यात्रा ऑर्डर में 2022 की समान अवधि की तुलना में 640 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। कुछ विदेशी मीडिया ने बताया कि लाखों चीनी पर्यटकों के आने की उम्मीद वैश्विक होटल, पर्यटन और व्यापार में स्थिर बहाली को बढ़ावा देगी। गोल्डमैन साच्स के शोध विभाग का मानना ​​है कि 2023 में चीन की आर्थिक वृद्धि में खपत क्षेत्र एक उज्ज्वल स्थान बनने की उम्मीद है।

यह वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए भी अच्छी खबर है। गत वर्ष की चौथी तिमाही के बाद से, कई अंतरराष्ट्रीय निवेश संस्थानों ने साल 2023 में चीन की आर्थिक वृद्धि के लिए अपने पूर्वानुमान बढ़ा दिए हैं। संयुक्त राष्ट्र ने 25 जनवरी को रिपोर्ट जारी की जिसमें अनुमान लगाया गया कि विश्व आर्थिक विकास 2022 में लगभग 3 प्रतिशत से गिरकर 2023 में 1.9 प्रतिशत हो जाएगा, जबकि चीन की आर्थिक वृद्धि 4.8 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी, जो क्षेत्रीय आर्थिक विकास का प्रमुख चालक बन जाएगा।

वर्तमान में, अंतर्राष्ट्रीय वातावरण अभी भी जटिल तरीके से विकसित हो रहा है, चीन की आर्थिक बहाली की नींव अभी तक ठोस नहीं है, और समग्र आर्थिक सुधार को बढ़ावा देने के लिए अभी भी बहुत सारे प्रयासों की आवश्यकता है। हालाँकि, चीनी लोग आश्वस्त हैं और 2023 में निरंतर आर्थिक बहाली को बढ़ावा देने में सक्षम हैं। चीनी नववर्ष यानी वसंत त्योहार के दौरान खपत एक अच्छी शुरुआत है। इससे शीत लहर से जूझ रही विश्व अर्थव्यवस्था में भी गर्म हवा चली है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें