Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Pakistan : Peshawar Police Line की मस्जिद में हुआ धमाका, 19 पुलिसकर्मियों की हुई मौत, 90 लोग घायल

January 30, 2023

Pakistan : Peshawar Police Line की मस्जिद में हुआ धमाका, 19 पुलिसकर्मियों की हुई मौत, 90 लोग घायल

पेशावरः पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के पेशावर शहर की एक मस्जिद में सोमवार अपराह्न विस्फोट होने से 90 लोग घायल हो गए है और 19 पुलिसकर्मियों की मौत हाे गई हैं। मस्जिद में करीब 550 लोग मौजूद थे एक समाचार पत्र ने बचाव अधिकारियों के हवाले से बताया कि यह धमाका पेशावर के पुलिस लाइन्स क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुआ। लेडी रीडिंग अस्पताल के प्रवक्ता मोहम्मद आसिम के मुताबिक घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आसिम ने कहा कि क्षेत्र को पूरी तरह सील कर दिया गया है और वहां सिर्फ एंबुलेंस प्रवेश कर सकती हैं। टीवी रिपोर्टों के अनुसार यह विस्फोट करीब एक बजकर 40 मिनट पर हुआ, जब ज़ुहर की नमाज अदा की जा रही थी। गौरतलब है कि पेशावर में पिछले साल भी इसी तरह की घटना हुई थी जब कोचा रिसालदार क्षेत्र की शिया मस्जिद में आत्मघाती हमले में 56 लोगों की जान गई थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें