Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

मुंह में सिगार और हाथ में पिस्तौल, कुछ ऐसा है Sushmita Sen का ‘आर्या 3’ में लुक, धांसू टीजर ने फैंस को किया इम्प्रेस

January 30, 2023

मुंह में सिगार और हाथ में पिस्तौल, कुछ ऐसा है Sushmita Sen का ‘आर्या 3’ में लुक, धांसू टीजर ने फैंस को किया इम्प्रेस

ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नीप्लस हॉटस्टार ने सोमवार को बॉलीवुडअभिनेत्री सुष्मिता सेन की ‘आर्या’ सीज़न 3 सीरीज का पहला पावरफुल लुक जारी किया।’एंडेमोल शाइन इंडिया’ और राम माधवानी फिल्म्स द्वारा निर्मित ‘आर्या’ सीज़न 3 सीरीज की एक झलक डिज्नीप्लस हॉटस्टार ने पेश की है। इस सीरीज में सुष्मिता सेन ने अब तक प्यार करने वाली माँ से लेकर एक निडर महिला तक की जबरदस्त भूमिका निभाई है। अब सीजन 3 में वह क्या कमाल दिखायेंगी, यह देखना रोमांचक होगा।अभिनेत्री सुष्मिता ने कहा, “आर्या मेरे नाम का पर्याय है। मैं पूरे दो सीज़न में ‘आर्या’ के रूप में अभिनय किया है, जिसमें दर्शकों से भरपूर प्यार मिला है, जिसने मुझे और अधिक काम करने के लिए प्रोत्साहित किया है।

‘आर्या’ सीजन 3 के सेट पर काम करते रहने से, अब मुझे घर जैसा महसूस होता है और मुझे सशक्तीकरण का अहसास होता है। ‘आर्या’ को बनाने और हर सीजन के साथ इसे नई ऊंचाइयों पर ले जाने के विजन के लिए मैं डिज्नीप्लस हॉटस्टार, राम माधवानी फिल्म्स और एंडेमोल शाइन इंडिया की पूरी टीम की आभारी हूं।”राम माधवानी ने साझा किया, “आर्या के सीज़न 3 को शुरू करना मेरी टीम के लिए बहुत खास है। मैं अपने दर्शकों का आभारी हूं, जिन्होंने इस सीरीज पर बहुत प्यार बरसाया।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Disney+ Hotstar (@disneyplushotstar)

उन्होंने कहा, “मैं डिज्नीप्लस हॉटस्टार, एंडेमोल शाइन इंडिया और राम माधवानी फिल्म्स में हमारी पूरी टीम, विशेष रूप से सह-निर्माता अमिता माधवानी और हमारे कार्यकारी निर्माता सिया भुइयां की टीम का समान रूप से आभारी हूं। साथ ही, हमारे सभी कलाकारों को, विशेष रूप से सुष्मिता सेन को धन्यवाद देता हूं, जो आर्या को लोगों के दिलों में इतना यादगार बना देती हैं। सीज़न 1 के साथ अंतरराष्ट्रीय एमी पुरस्कार के लिए नामांकित होने से लेकर सीज़न 2 के लिए इतना प्यार और पुरस्कार प्राप्त करने तक, यह एक शानदार यात्रा रही है।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें