Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

देश को अच्छी राजनीति अरविंद केजरीवाल की देन: MP संदीप पाठक

January 30, 2023

देश को अच्छी राजनीति अरविंद केजरीवाल की देन: MP संदीप पाठक

हिसार: देश को अच्छी और सच्चाई की राजनीति अरविंद केजरीवाल की देन है। विकसित देशों में राजनीति अच्छी है, वहीं अविकसित देशों में राजनीति खराब है। किसी देश की राजनीतिक व्यवस्था ही उस देश की तरक्की तय करती है। ये बात आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासंगठन मंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने कही। वे सोमवार को हिसार के कैमरी रोड स्थित एक निजी रिसोर्ट में फतेहाबाद, सिरसा, हिसार और जींद के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि हमें अरविंद केजरीवाल की अच्छी और सच्चाई की राजनीति को एक-एक घर और एक एक व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि हमारी यात्रा आज से शुरू हो रही है और शपथ लेने के बाद ही खत्म होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में संगठन का पुनर्निर्माण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कोई भी भाई-भतीजावाद नहीं होगा। जो काम करेगा और मेहनत करेगा, उसका काम अपने आप सामने आएगा।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को कहा कि चुनाव लड़ने के लिए नहीं बल्कि जीतने के लिए लड़ा जाएगा। जितनी ताकत गुजरात ओर पंजाब में लड़ने के लिए लगाई थी, उससे 10 गुना शक्ति हरियाणा के चुनाव में लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हरियाणा का हर चुनाव पूरे दमखम से लड़ेगी और आने वाले निगम चुनावों में आम आदमी पार्टी मजबूती के साथ उम्मीदवार उतारेगी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि हर कार्यकर्ता को मैपिंग करनी है, हर एक व्यक्ति को जोड़ना है जो अरविंद केजरीवाल की विचारधारा को पसंद करते हैं। सभी को गांव, गली मोहल्ले में जाकर हर उस व्यक्ति को पहचानना है, वहां अपना पार्टी का झंडा लगा कर आना है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में चारों तरफ झाड़ू ओर आम आदमी पार्टी के झंडों दिखाई देने चाहिए।

प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने की दिशा के काम जारी है। जल्द ही संगठन में पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आने वाले हर चुनाव में अपने उम्मीदवार खड़े करेगी और 2024 के विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज कर आम आदमी पार्टी सरकार बनाएगी।

डॉ. सुशील गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों के बीच से नए पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा। जनता ने मन बना लिया है, अब हमें जनता तक आम आदमी पार्टी की योजनाएं को पहुंचाना है। वहीं आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने कहा कि अगर देश के लिए काम करना है तो निस्वार्थ भाव से काम करना पड़ेगा, स्वयं को देश के लिए न्यौछावर करना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि हमसे पहली जेनरेशन ने किताबों में पढ़ा कि भारत एक विकाशील देश है, विकसित बनेगा। हमने भी यही पढ़ा, और अब हमारे बच्चे भी यही पढ़ रहे हैं कि भारत एक विकसित देश बनेगा। उन्होंने कहा कि केवल अरविंद केजरीवाल की विचारधारा ही देश को विकसित बना सकती है। जब देश के एक एक बच्चे को बेहतर और फ्री शिक्षा, फ्री चिकित्सा सुविधा और जनता को मूलभूत सुविधाएं फ्री में मिलनी शुरू हो जाएंगे, तो देश विकसित हो जायेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें