Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

CPS मोहनलाल ब्राक्टा ने किया रोहडू का दौरा, कहा-बागवानी विश्वविद्यालय खाेलने का करूंगा पूरा प्रयास

January 30, 2023

CPS मोहनलाल ब्राक्टा ने किया रोहडू का दौरा, कहा-बागवानी विश्वविद्यालय खाेलने का करूंगा पूरा प्रयास

रोहडूः बागवानी को बागवानी तकनीक किस सुविधा तथा जानकारी प्राप्त हो सके इसके लिए बागवानी विश्वविद्यालय तथा विद्यालय खोलने का गंभीरतापूर्वक प्रयास करूंगा। यह बात मुख्य संसदीय सचिव बागवानी मोहनलाल ब्राक्टा द्वारा अपने रोहडू दौरे उपरांत कहीं। उन्होंने कहा कि करालश में बागवानी विद्यालय खोलने के प्रयास किए जाएंगे जिससे क्षेत्र के युवा युवतियों को बागवानी की शिक्षा प्रदान की जा सके तथा क्षेत्र का युवा घर द्वार में बागवानी विषय की शिक्षा ग्रहण कर सकें। उन्होंने कहा कि बागवानी कॉलेज खुलने से जहां क्षेत्र में बागवानी में चार चांद लगेंगे वहीं आने वाली पीढ़ी बागवानी की तरफ आकर्षित होंगी

उन्होंने कहा कि बागवानी विषय में शिक्षा ग्रहण कर युवा वर्ग स्वरोजगार प्राप्त करेगा तथा अपनी आर्थिकी को बढ़ाने में भी प्रयासरत रहेगा उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि युवा वर्ग स्वरोजगार की तरफ आकर्षित हो उन्होंने विभाग के अधिकारी डॉक्टर नरेंद्र कश्यप को दिशा-निर्देश दिए कि वह बागवानी विद्यालय खोलने के संपूर्ण दस्तावेज पूरे करें ताकि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तथा बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी के पास अपनी मांग ले जा सके। मुख्य संसदीय सचिव करालश के बाद कुटारा बागवानी विभाग के पौध संरक्षण केंद्र का निरीक्षण करने भी गए।

इस उपरांत उन्होंने विशेषज्ञ और उद्यान रोहडू डॉक्टर संजय कुमार को निर्देश दिए कि वह आधुनिक बागवानी की जानकारी लोगों को बगीचों में जा कर दें ताकि लोग नई आधुनिकीकरण के विषय में जानकारी प्राप्त कर सके और अपनी आर्थिकी को बढ़ाने में सक्षम हो सके इस दौरान कुटारा तथा ब्रेटली गांव के लोगों द्वारा मुख्य संसदीय सचिव का वाद्य यंत्रों से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया इस उपरांत बागवानी कॉलेज खोलने की मांग छवारा एप्पल सोसायटी द्वारा संजीव ठाकुर तथा सदस्य एमसी रोहडू सूजय अग्रवाल द्वारा रखी गई इस उपरांत कांग्रेश मंडल अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला तथा कुटारा पंचायत प्रधान सुरेंद्र सिंह तथा ब्लॉक समिति सदस्य सुदेश ब्रेटा तथा विषय विशेषज्ञ उद्यान कुशाल मेहता एवं क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें