Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Tarun Chugh ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा-PM Modi के कारण लाल चौंक में तिरंगा फहराना हुआ संभव

January 30, 2023

Tarun Chugh ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा-PM Modi के कारण लाल चौंक में तिरंगा फहराना हुआ संभव

चंडीगढ़: भाजपा के राष्ट्रिय महासचिव तरुण चुग ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की 140 दिन तथाकथित भारत जोड़ो यात्रा देश को गुमराह करने की साजिश थी। केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह को जम्मू से श्रीनगर की पैदल यात्रा करने की सलाह देने वाले राहुल गांधी को याद रखना चाहिए कि श्रीनगर के लाल चौंक में उन्होंने तिरंगा लहराया। यह 370 अनुच्छेद खत्म करने के बाद ही संभव हो सका है। राहुल गांधी बीते ढाई दशकों से राजनीति में सक्रिय है। इस दौरान दस वर्ष तक डॉ मनमोहन सिंह की अगुवाई में कांग्रेस सरकार केंद्र में रही। राहुल गांधी ने उस समय श्रीनगर में तिरंगा लहराने का साहस क्यों नहीं किया। जब राहुल के पास कांग्रेस सरकार की सभी शक्तियां मौजूद थी। लाल चौक में तिरंगा फहराने में 3 पीडियां का इंतजार राहुल गांधी जी को करना पड़ा और मोका मिला तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत की अखंडता पर कलंक धारा 370 व 35 A तोड़ने पर ही संभव हो पाया है। इसलिए राहुल गांधी को प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद करना चाहिए

तरुण चुग ने कहा कि सेना के गौरव पर सवाल खड़ा करने वाले राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान किस देश के साथ जुड़ा। इस बात की जानकारी देश के 140 करोड़ लोगों को देनी होगी। अलग-अलग समुदायों के बीच नफरत की दीवार खड़ी कर वोट बैंक व तुस्टीकरण की राजनीति करने वाले गांधी परिवार को अब चीन का गम खाने लगा है। राहुल गांधी भूल गए है कि उनके परनाना जवाहर लाल नेहरू की गलत नीतियों के कारण चीन ने 1962 में देश की हजारों एकड़ भूमि पर कब्जा कर लिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नितियों का परिणाम है कि चीन देश की सीमाओं पर आँख उठा कर देखने का साहस भी नहीं जुटा पाया है।

तरुण चुग ने राहुल गांधी से सवाल पूछा कि वह बताएं भारत जोड़ो यात्रा में उनके द्वारा भाजपा-आरआरएस पर जो आधारहीन टिप्पणियां की गई है,उन्हें इस यात्रा के दौरान भाजपा-आरआरएस के बारे में लोगों से जानकारी भी ले लेते। राहुल गांधी कटुता की राजनीति से ग्रस्त है। देश गांधी परिवार व कांग्रेस पार्टी को 55 वर्ष तक झेलता रहा है। यहीं कारण है की आज कांग्रेस अपना जन आधार खो चुकी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें