Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal में बर्फीले तूफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 4 National Highways सहित 280 सड़कों के हुई बंद

January 30, 2023

Himachal में बर्फीले तूफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 4 National Highways सहित 280 सड़कों के हुई बंद

शिमलाः हिमाचल प्रदश के ऊंचाई वाले इलाकों में रात भर जारी हिमपात, तेज हवाओं और हल्की बारिश से यातायात प्रभावित हुआ और कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति ठप हो गयी। खराब मौसम के कारण राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हुई है और कुल्लू, शिमला और किन्नौर की ऊंची चोटियों पर कल रात ताजा हिमपात हुआ। फिसलन की स्थिति के कारण कई सड़कें बंद हो गई हैं। लाहौल स्पीति, चंबा के पांगी, भरमौर और ऊपरी शिमला में हिमपात के कारण इनका जिला मुख्यालय के साथ सम्पर्क टूट गया। पिछले 24 घंटे में चार राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 280 सड़कों के बंद होने की सूचना है।

सड़कें बंद होने से लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। राजधानी को किन्नौर से जोड़ने वाला एनएच-5 कुफरी और नारकंडा में यातायात के लिए बंद है। इसी तरह रोहड़ू को खड़ापत्थर से जोड़ने वाला हाईवे और चौपाल को शिमला से जोड़ने वाला हाईवे बंद है। आसमान में काले बादल मंडराने के कारण और अधिक हिमपात का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र ने शिमला, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, कुल्लू, चंबा, मंडी, कांगड़ा और सिरमौर के जिला प्रशासन से पर्यटकों और लोगों को ऊंचे इलाकों में नहीं जाने देने की अपील की है।

बर्फबारी के कारण यातायात प्रभावित होने की आशंका है। शिमला, सोलन, बिलासपुर, ऊना, सिरमौर और हमीरपुर के निचले इलाकों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी ने आम जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। राज्य के 300 विद्युत ट्रांसफार्मरों (डीटीआर) में बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिसके खराब मौसम में आपूर्ति बहाल होने में समय लगने का अनुमान है। हिमपाति वाले क्षेत्रों में पारा गिरने से राज्य में शीत लहर बढ़ गई, हालांकि राज्य के बाकी हिस्सों में यह अपरिवर्तित है और यहां बर्फबारी और बारिश की कम हुई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें