Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

साड़ी या ड्रेस में दिखना है आकर्षक तो इस तरह से बनवाएं अपना ब्लाउज

January 31, 2023

साड़ी या ड्रेस में दिखना है आकर्षक तो इस तरह से बनवाएं अपना ब्लाउज

लड़कियां अक्सर ड्रेस और साड़ी को अधिक खूबसूरत बनाने के लिए उसके ब्लाउज के डिजाइंस पर काफी ध्यान देती हैं। बता दें के अगर आपके ड्रेस या साड़ी का ब्लाउज खूबसूरत डिजाइंस का हो तो ये आपकी लुक को परफेक्ट बना सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने पुराने स्टाइल के ब्लाउज से बोर हो गए हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे ट्रेंडी और बेहद स्टाइलिश ब्लाउज डिजाइन के बारे में बताने जा रहे हैं। जिससे आप भी आईडिया ले सकते हैं और आकर्षक लुक पा सकते हैं।

रफल्स ब्लाउज: अक्सर महिलाएं अपने फैशन को ले कर कुछ स्टाइलिश और डिफरेंट आइडियाज को फालो करती हैं खास कर ड्रेसिंग को ले कर वह अपने ट्रेडिशनल स्टाइल में साड़ी को पहनना पसंद करती हैं जिसे वह अक्सर स्टाइलिस्ट तौर पर साड़ी को अलग-अलग स्टाइलिश ब्लाउज के साथ कैरी करते हुए नजर आ जाती है उन्हें ब्लाउज के साथ तरह-तरह के एक्सपेरिमेंटस करना और नए-नए ब्लाउज डिजाईन ट्राई करना अच्छा लगता है तो अब अपनी साड़ी को स्टाइलिश रफल ब्लाउज से परफेक्ट मैच दे कर कैरी कर सकती है।

स्‍ट्रैपी ब्‍लाउज: इस तरह के ब्‍लाउज बिल्‍कुल यंग लुक के होते हैं। छरहरी काया पर ये काफी फबते हैं। जॉर्जेट की साड़ी के साथ ये काफी अच्‍छे लगते हैं। इस तरीके के ब्‍लाउज पर ओपन पल्‍लू की साड़ी नहीं बांधी जाती है।

शीयर ब्लाउज: साड़ी के साथ इन दिनों शीयर ब्लाउज जबरदस्त ट्रेंड में हैं। इसके साथ आप मनचाही स्लीव्स के साथ कैरी कर सकते हैं। इस तरह के डिजाइनिंग ब्लाउज़ के साथ प्लेन साड़ी पहनी जा सकती है जो बेहद क्लासिक लुक देगी। शीयर ब्लाउज को बोट नेक खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करेगा।

लॉग नेट स्‍लीव्‍स: 2010 से नेट की ऐसी धमाकेदार वापसी हुई कि हर कोई इसे पहनना चाहता है। इन दिनों नेट स्‍लीव्‍स के ब्‍लाउज जोरों पर हैं। हर कोई इसे कैरी कर सकता है। स्‍लीव्‍सलेस ब्‍लाउज में नेट की बाहें मैच करवाकर भी लगवाई जा सकती है।

शर्ट स्टाइल ब्लाउज: कॉटन की साड़ियों के साथ कॉलर शर्ट्स को पेयर कर सकती हैं। इस बात का जरुर ध्यान रखें कि ये पूरी तरह से साड़ी के साथ मेल खा रहा हो।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें