Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्वच्छ जल और हरित पर्वत में है घर

January 31, 2023

स्वच्छ जल और हरित पर्वत में है घर

60 वर्षीय क युआनड युवावस्था में पूर्वी चीन के चच्यांग प्रांत के युत्सुन गांव में पत्थर ले जाने वाले मजदूर थे। अयस्क के खनन से युत्सुन गंभीर रूप से प्रदूषित हो गया और क युआनड जैसे कई स्थानीय ग्रामीणों को गंभीर रोगों से पीड़ित होना पड़ा। 2005 में, चच्यांग की प्रांतीय पार्टी समिति के तत्कालीन सचिव शी चिनफिंग ने युत्सुन का दौरा किया और पहली बार स्वच्छ जल और हरित पर्वत सोना और रजत जैसी मूल्यवान संपत्ति का सिद्धांत पेश किया। इस सिद्धांत के मार्गदर्शन में युत्सुन ने धीरे-धीरे चूने की खदानों और सीमेंट कारखानों जैसे गंभीर प्रदूषणकारी उद्यमों को बंद किया, पर्यावरण का सुधार करते हुए पर्यटक गांव का निर्माण किया, और खनन क्षेत्र से दर्शनीय स्थल में बदलाव हासिल किया।

अच्छा पारिस्थितिक वातावरण निरंतर पर्यटकों को आकर्षित करता है। युआनड ने भी गांव में होमस्टे बनाया और एक मालिक बन गए। उनका वर्तमान काम मुख्य रूप से पर्यटकों की सेवा करना है। अपने खाली समय में वे पहाड़ों पर विशेष पत्थरों की तलाश करते हैं और उन्हें अच्छी तरह तराश कर बेचते हैं। पर्यावरण के सुधार के साथ-साथ पहाड़ों में बांस की कोपल भी पहले से बेहतर हो रही हैं। जब बांस की कोपल बाहर आती है, तो क युआनड बांस की कोपल खोदने के लिए पहाड़ों पर जाते हैं और अपने परिजनों के साथ प्रकृति के तत्व को साझा करते हैं।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें