Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

CMG के TV कार्यक्रम ने Thailand का गोल्डन गिन्नारी पुरस्कार जीता

January 31, 2023

CMG के TV कार्यक्रम ने Thailand का गोल्डन गिन्नारी पुरस्कार जीता

कुछ दिन पहले चाइना मीडिया ग्रुप(सीएमजी) के एशियन एंड अफ्रीकन लैंग्वेज प्रोग्राम सेंटर और थाईलैंड के नेशन टीवी स्टेशन द्वारा संयुक्त रूप से बनाये गये विजिट चाइना कॉलम ने 8वें थाईलैंड गोल्डन गिन्नारी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ टीवी कार्यक्रम का पुरस्कार जीता। यह पुरस्कार थाई टेलीविजन उद्योग में सबसे प्रभावशाली पुरस्कारों में से एक है। और यह पहली बार है जब किसी विदेशी मीडिया द्वारा निर्मित कार्यक्रम को यह पुरस्कार प्रदान किया गया है। थाई आयोजक ने कहा कि इस कॉलम ने थाई दर्शकों के लिए वास्तविक चीन को जानने की एक खिड़की खोली, और इसका सामाजिक मूल्य बहुत अधिक है।

विजिट चाइना कॉलम आधिकारिक तौर पर अप्रैल 2022 में लॉन्च किया गया। यह थाईलैंड के मुख्य मीडिया में प्रसारित पहला चीनी मीडिया के नेतृत्व वाला वृत्तचित्र+राय कॉलम है। इस कॉलम के तीन उप कॉलम हैं कि थाई पीपुल इन चाइना चाइना टॉक और चाइना थाई स्पेशल। उनमें से, थाई पीपुल इन चाइना कॉलम चीन में काम करने और रहने वाले थाई लोगों की कहानियों को रिकॉर्ड करके समकालीन चीन के विकास और चीनी लोगों के वास्तविक जीवन का विश्लेषण करता है। चाइना टॉक कॉलम चीन के विभिन्न क्षेत्रों में गर्म समाचारों की गहराई से व्याख्या करने के लिए थाई प्रसिद्ध होस्ट, थाई शीर्ष उद्योग अतिथि और सीएमजी के थाई भाषा विभाग के टिप्पणीकारों को आमंत्रित करता है।

चाइना थाई स्पेशल कॉलम थाई लोगों के आसपास चीनी तत्वों से शुरू होकर इनके पीछे सांस्कृतिक अर्थों और कहानियों का पता लगाता है और थाई दर्शकों को चीनी संस्कृति के अद्वितीय आकर्षण को महसूस करने देता है। कॉलम शुरू होने के बाद थाई दर्शकों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है। थाईलैंड के पूर्व उप प्रधानमंत्री और थाईलैंड-चीन सांस्कृतिक संवर्धन समिति के अध्यक्ष फिनीज जारूसोम्बत ने कहा कि इस कॉलम के कार्यक्रमों की उत्कृष्ट गुणवत्ता और नया दृष्टिकोण है, जिससे हमने पश्चिमी देशों के वर्णन से अलग चीन और चीन में संघर्ष कर रहे आम लोगों की अनंत संभावनाएं देखी हैं। मैंने चीन में जीवंत कहानियां भी देखीं, जो गर्मजोशी और आशा से भरी हैं। उम्मीद है कि सीएमजी थाई मीडिया के साथ सहयोग को और मजबूत करेगा और दोनों लोगों के बीच संपर्क और समझ को बढ़ाएगा।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें