
चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को अपने सरकारी आवास पर राज्य सरकार की वर्ष 2023 की डायरी का विमोचन किया। यह जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि डायरी की रूपरेखा सूचना और जनसंपर्क विभाग द्वारा तैयार की गई है और इसे नियंत्रक मुद्रण और स्टेशनरी विभाग, पंजाब द्वारा मुद्रित किया गया है। डायरी के विमोचन के अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रधान सचिव राहुल भंडारी, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की निदेशक सोनाली गिरी सहित अन्य उपस्थित थे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...