Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज से 24 घंटे में मिलेगा बच्चे का Birth Certificate, नहीं करना पड़ेगा महीनों इंतजार

February 1, 2023

आज से 24 घंटे में मिलेगा बच्चे का Birth Certificate, नहीं करना पड़ेगा महीनों इंतजार

सिरसा: अब बच्चे के बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आपको महीनों तक सिविल अस्पताल के धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। एक फरवरी यानी आज से स्वास्थ्य विभाग द्वारा नई व्यवस्था लागू की जा रही है। इसमें बच्चे के जन्म के 24 घंटे में ही बर्थ सर्टिफिकेट को जारी करते हुए उसे माता-पिता के आधार कार्ड से लिंक कर दिया जाएगा। सिविल सर्जन डॉ वीरेंद्र यादव ने इस नई व्यवस्था को लागू करने के निर्देश दिए हैं। सिविल सर्जन की मानें तो जच्चा-बच्चा की अस्पताल से छुट्टी होने से पहले ही उनके हाथ में बर्थ सर्टिफिकेट दे दिया जाएगा। इससे लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

सीएमओ डॉ वीरेंद्र यादव की मानें तो जब गर्भवती को अस्पताल में डिलीवरी के लिए भर्ती किया जाएगा उसी वक्त गर्भवति के परिजनों से आधार कार्ड व अन्य संबंधित दस्तावेज ले लिए जाएंगे। दस्तावेज मिलते ही नवजात का बर्थ सर्टिफिकेट बना दिया जाएगा। इसके लिए 24 घंटे की समय सीमा निर्धारित की गई है। उन्होंने साफ कर दिया कि यह व्यवस्था केवल सिविल अस्पताल, प्राइमरी हेल्थ सेंटर, सीएचसी व अन्य सरकारी डिलीवरी हट पर उपलब्ध होगी। निजी अस्पतालों में जन्म लेने वालों के लिए यह व्यवस्था लागू करने के लिए बातचीत अभी जारी है। नगर निगम द्वारा जारी किए जाने वाले बर्थ सर्टिफिकेट नगर निगम के सिटीजन चार्टर के अनुसार होंगे।

बहरहाल, लोगों को आशा है कि उन्हें नई व्यवस्था से लाभ मिलेगा। वर्तमान में बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए लोगों को महीनों तक सिविल अस्पताल अथवा नगर निगम कार्यालय में धक्के खाने पड़ते हैं। अब सिविल अस्पताल अथवा अन्य सरकारी डिलीवरी हट पर जन्म लेने वाले नवजातों को अस्पताल से घर जाते वक्त अपने जन्म ही पहचान मिल जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें