Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

बजट से व्यापारी व उद्योगपतियों के हाथ लगी निराशा: Bajrang Garg

February 1, 2023

बजट से व्यापारी व उद्योगपतियों के हाथ लगी निराशा: Bajrang Garg

चंडीगढ़: अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव व हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि केंद्रीय चुनावी बजट सिर्फ आंकड़ों का खेल है। केंद्रीय बजट में व्यापारी व उद्योगपतियों को निराशा हाथ लगी है। जबकी देश व प्रदेश के व्यापारी व आम जनता को उम्मीद थी कि सरकार महंगाई की मार से जनता को राहत देने के लिए जीएसटी की दरों को कम करेगी और कृषि उपज खाद, बीज, दवाईयां आदि पर से जीएसटी हटाया जाएगा, मगर सरकार ने जीएसटी में किसी प्रकार की देश व प्रदेश की आम जनता को राहत ना देने से देश की जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है। वहीं उन्होंने कहा कि भाजपा का यह चुनावी बजट था।

बजरंग गर्ग ने कहा कि इस बजट में आम जनता को महंगाई से राहत देने के लिए कोई भी राहत नहीं दी। गर्ग ने कहा कि इनकम टैक्स में 6 लाख रुपए तक की छूट देने की उम्मीद थी मगर सरकार इनकम टैक्स में 3 लाख रुपए तक की छूट रखी है और कंपनियों की तरह अधिकतम टैक्स 22 प्रतिशत करने की उम्मीद थी, जो सरकार ने उसमें कोई बदलाव ना करके छोटे, मध्यम व्यापारी व आम जनता को 30 प्रतिशत टैक्स ही देना पड़ेगा। इस बजट में बेरोजगार युवाओं को रोजगार ना देने का प्रावधान करने से युवाओं को पूरी तरह से निराशा हाथ लगी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें