विश्व विख्यात शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में जनवरी महीने में चढ़ा एक करोड़ नब्बे लाख का चढ़ावा

हिमाचल: विश्व विख्यात शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में रोजाना हजारों श्रद्धालु मां के दरबार में नतमस्तक होते हैं।इस दौरान श्रद्धालु नगदी के साथ-साथ सोना और चांदी भी अर्पित करते है। बुधवार को मंदिर न्यास चिंतपूर्णी के वित्त एवं लेखा अधिकारी शम्मी राज ने इस साल 2023 के पहले महीने एक जनवरी से लेकर 31.

हिमाचल: विश्व विख्यात शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में रोजाना हजारों श्रद्धालु मां के दरबार में नतमस्तक होते हैं।इस दौरान श्रद्धालु नगदी के साथ-साथ सोना और चांदी भी अर्पित करते है। बुधवार को मंदिर न्यास चिंतपूर्णी के वित्त एवं लेखा अधिकारी शम्मी राज ने इस साल 2023 के पहले महीने एक जनवरी से लेकर 31 जनवरी तक के चढ़ावे के आंकड़े जारी कर दिए। इस दौरान उन्होंने बताया कि एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने जनवरी महीने की इस अवधि में माता रानी के दरबार में हाजिरी लगाई है तो मन्दिर न्यास को जनवरी महीने में 1करोड़ 90लाख 99292 रुपए का नगद चढ़ावा प्राप्त हुआ है। इसके अलावा श्रद्धालुओं द्वारा सोना 254 ग्राम और चांदी13 किलो 787 ग्राम मन्दिर में चढ़ाई गई है। वही बताते चलें मंदिर न्यास चिंतपूर्णी द्वारा श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए इस चढ़ावे को विकास कार्यों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खर्च किया जाता है।

- विज्ञापन -

Latest News