Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

2022 में China के सॉफ्टवेयर व्यवसाय की आय पहुंची 100 खरब युआन

February 1, 2023

2022 में China के सॉफ्टवेयर व्यवसाय की आय पहुंची 100 खरब युआन

2022 सॉफ्टवेयर और सूचना प्रौद्योगिकी सेवा उद्योग के सांख्यिकीय बुलेटिन के मुताबिक चीन के सॉफ्टवेयर व्यवसाय की आय 100 खरब युआन के स्तर तक पहुंची। 2022 में, पूरे चीन में सॉफ्टवेयर और सूचना प्रौद्योगिकी सेवा उद्योग में सालाना आय 2 करोड़ युआन से अधिक वाले उद्यमों की संख्या 35 हजार से अधिक रही। और कुल सॉफ्टवेयर व्यवसाय आय 108 खरब युआन से अधिक हो गयी, जिसमें 2021 की तुलना में 11.2 प्रतिशत इजाफा हुआ है और वृद्धि गति पिछले वर्ष की इसी अवधि से 6.5 प्रतिशत अंक कम रही है। लाभ की स्थिति स्थिर रही।

2022 में सॉफ्टवेयर उद्योग का कुल लाभ 12 खरब 64 अरब 80 करोड़ युआन था, जिसमें 2021 के मुकाबले 5.7 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई। वृद्धि गति 2021 की इसी अवधि से 1.9 प्रतिशत अंक गिर गयी। मुख्य व्यवसाय की लाभ दर 0.1 प्रतिशत अंक गिरकर 9.1 प्रतिशत तक पहुंची।

सॉफ्टवेयर कारोबार के निर्यात में वृद्धि बनी रही। 2022 में, सॉफ्टवेयर व्यवसाय का निर्यात 52 अरब 41 करोड़ अमेरिकी डॉलर तक पहुंचा, जो 2021 से 3.0 प्रतिशत अधिक है, और वृद्धि गति में 5.8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई। सॉफ्टवेयर आउटसोर्सिंग सेवाओं का निर्यात 2021 की तुलना में 9.2 प्रतिशत ज्यादा रहा।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें