Last Updated: November 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

डार्क सर्कल पाना है छुटकारा तो गुलाब जल का इस तरह करें इस्तेमाल, मिलेगा फायदा

February 2, 2023

डार्क सर्कल पाना है छुटकारा तो गुलाब जल का इस तरह करें इस्तेमाल, मिलेगा फायदा

चेहरे को आकर्षक बनाने के लिए जरुरी है स्किन का बेदाग और एक दम साफ़ होना। जिसके कारण अक्सर लड़कियां कई प्रकार के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं, जिससे कुछ खास असर देखने को नहीं मिलता। ऐसे में आज हम आपको गुलाब जल कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिससे आपका रंग साफ होगा और इससे आपको डार्क सर्कल छुड़वाने में भी आसानी होगी।

कैसे करें गुलाब जल का इस्तेमाल: गुलाब जल में कॉटन बॉल्स 2-3 मिनट तक डालकर छोड़ दें। फिर उसे डार्क सर्कल पर लगाकर 15 मिनट तक छोड़ दें और सादे पानी से अच्छी तरह धो लें। इस विधि को रोजाना अपने डार्क सर्कल पर अप्लाई करें।

गुलाब जल और दूध:आंखों के नीचे मौजूद डार्क सर्कल्स को हटाने के लिए आप गुलाब जल और दूध लगा सकते हैं। इसके लिए आप एक बाउल में 2 चम्मच ठंडा दूध लें। इसमें 2 चम्मच गुलाब जल मिला लें। अब इसे आंखों के नीचे लगाएं और 20 मिनट बाद धो लें। दूध एक नैचुरल टोनर है। दूध में लैक्टिक एसिड मौजूद होता है, जो स्किन की रंगत को लाइट करने में मदद करता है। वहीं, गुलाब जल त्वचा को ठंडक पहुंचाता है और स्किन की सूजन को भी कम करता है। गुलाब जल और दूध का कॉम्बिनेशन कुछ ही दिनों में डार्क सर्कल को छूमंतर कर सकता है।

गुलाब जल और हल्दी: फेस में से डार्क सर्कल की समस्या को दूर करना चाहते हैं तो आधा चम्मच हल्दी लें, उसमें एक चम्मच गुलाबजल को मिला लें और इसे रात में सोने से पहले आंखों के नीचे लगा लें। इस बात को ध्यान में रखें कि ये पेस्ट ज्यादा आंखों के अंदर न जाए और दूसरे दिन इस पेस्ट को वार्म वाटर से वाश कर लें।

गुलाब जल और बादाम का तेल: बादाम का तेल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन ई, विटामिन के, एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं। यह न सिर्फ त्वचा को मुलायम बनाता है, बल्कि त्वचा की रंगत में सुधार करने में भी मदद करता है। गुलाब जल और बादाम का तेल मिक्स करके लगाने से डार्क सर्कल्स की समस्या आसानी से दूर हो सकती है। इसके लिए एक चम्मच गुलाब जल में कुछ बूंदें बादाम के तेल की मिलाएं। इसे आंखों के नीचे लगाएं और 20 मिनट बाद पानी से धो लें। कुछ दिनों तक इसका इस्तेमाल करने से आपको फर्क नजर आने लगेगा।

गुलाब जल और खीरा: 1 चम्मच गुलाब जल और 2 खीरा के स्लाइस लें। अब गुलाब जल को अच्छी तरह डार्क सर्कल पर लगा लें और आंखों पर खीरा रख लें। इसे 30-40 मिनट तक छोड़ दें और फिर पानी से साफ कर लें। जब तक डार्क सर्कल कम ना हो जाएं तब तक इस प्रक्रिया को दोहराएं।

गुलाब जल और एलोवेरा: गुलाब जल और एलोवेरा को मिक्स करके लगाने से डार्क सर्कल्स कम हो सकते हैं। एलोवेरा में मॉइस्चराइजिंग और हीलिंग गुण होते हैं। यह त्वचा को पोषण देता है और स्किन के कालेपन को भी कम करता है। इसके लिए आप एक चम्मच एलोवेरा जेल में एक चम्मच गुलाब जल मिलाएं। इन दोनों को अच्छी तरह मिक्स करके डार्क सर्कल्स पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। कुछ दिनों तक रोजाना ऐसा करने से आंखों के काले घेरे कम होने लगेंगे।

गुलाब जल और चंदन पाउडर: गुलाब जल और चंदन पाउडर, दोनों ही त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाने के लिए आप इन दोनों को एक साथ मिलाकर लगा सकते हैं। इसके लिए 2 चम्मच चंदन पाउडर लें। इसमें एक चम्मच गुलाब जल मिला लें। अब इसे मिक्स करके डार्क सर्कल्स पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद पानी से धो लें। चंदन पाउडर और गुलाब जल आंखों के नीचे की स्किन को हाइड्रेट करते हैं। इससे आंखों के नीचे का कालापन दूर होगा और त्वचा चमकदार बनेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें