Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

नदी प्रमुख की कहानी

February 2, 2023

नदी प्रमुख की कहानी

शेन डामिंग चीन में सबसे प्राथमिक एक ग्राम-स्तरीय नदी प्रमुख हैं। वह शुआंगयांग नदी के नानयांग गांव हिस्से के प्रभारी हैं। शुआंगयांग नदी दक्षिणपूर्वी चीन स्थित फूच्येन प्रांत में एक नदी है। यह इस प्रांत के दक्षिणपूर्वी क्षेत्र के लोगों के लिए पीने के पानी का एक महत्वपूर्ण स्रोत है। हर दिन दोपहर तीन बजे, शेन डामिंग नदी के आसपास गश्त करते हैं, नदी में
कचरा साफ करते हैं, और लोगों को नदी में गंदा पानी छोड़ने, नदी में जाल लगाकर मछली पकड़ने से रोकते हैं। इसके अलावा, उन्होंने नदी के गश्त की तस्वीरें भी अपलोड कर आसपास के गांवों के लोगों के साथ साझा की हैं, ताकि हर कोई शुआंगयांग नदी की वर्तमान स्थिति से अवगत हो।

नदी प्रमुख प्रणाली देश के जल संसाधनों के प्रबंधन और सुरक्षा के लिए चीन सरकार द्वारा स्थापित एक व्यक्ति-प्रभारी प्रणाली है। 2017 में 1 जनवरी को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने अपने नए साल के संदेश में घोषणा की कि चीन की हर नदी का एक प्रमुख होगा। 2018 में, चीन की मुख्य भूमि के सभी प्रांतों में नदी प्रमुख प्रणाली की स्थापना की गयी। पानी की गुणवत्ता में बदलाव से नानयांग गांव में चाय उद्योग का तेजी से विकास हुआ है। स्थानीय चाय रोपण का क्षेत्रफल 250 हेक्टेयर से बढ़कर लगभग 700 हेक्टेयर हो गया है, जिसका वार्षिक उत्पादन मूल्य लगभग 11 करोड़ 30 लाख युआन है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें