Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Adani Enterprises का शेयर 15 फीसदी टूटा; समूह की ज्यादातर कंपनियों के शेयर में गिरावट

February 2, 2023

Adani Enterprises का शेयर 15 फीसदी टूटा; समूह की ज्यादातर कंपनियों के शेयर में गिरावट

नई दिल्ली: अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 15 प्रतिशत टूट गया। इसके एक दिन पहले, बुधवार को कंपनी ने अपने 20 हजार करोड़ रुपये के अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (एफपीओ) को वापस लेने और निवेशकों का पैसा लौटाने की घोषणा की थी। हालांकि, कंपनी के एफपीओ को मंगलवार को पूर्ण अभिदान मिल गया था।

बीएसई पर कंपनी का शेयर 15 प्रतिशत टूटकर 1,809.40 रुपये पर आ गया। समूह की अन्य कंपनियों का प्रदर्शन भी लगातार छठे दिन कमजोर रहा। अडाणी पोर्ट्स के शेयर में 14 फीसदी की गिरावट आई, अडाणी ट्रांसमिशन में 10 फीसदी, अडाणी ग्रीन एनर्जी में 10 फीसदी,अडाणी टोटल गैस में 10 फीसदी, अडाणी विल्मर में पांच फीसदी, एनडीटीवी में 4.99 फीसदी और अडाणी पॉवर में 4.98 फीसदी की गिरावट आई।

हालांकि अंबुजा सीमेंट्स के शेयर 9.68 फीसदी और एसीसी के 7.78 फीसदी चढ़े। कंपनी ने बुधवार को एक बयान में कहा था, असाधारण परिस्थितियों के मद्देनजर, कंपनी के निदेशक मंडल ने फैसला किया है कि एफपीओ पर आगे बढ़ना नैतिक रूप से ठीक नहीं होगा। निवेशकों का हित हमारे लिए सर्वोपरि है और उन्हें किसी तरह के संभावित नुकसान से बचाने के लिए निदेशक मंडल ने एफपीओ को वापस लेने का फैसला किया है।

ये भी पढ़ें: चंडीगढ़ में रैपर बादशाह का क्लब सील, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें