Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने लगातार 10वीं बार ब्याज दरों वृद्धि को दी मंजूरी

February 3, 2023

बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने लगातार 10वीं बार ब्याज दरों वृद्धि को दी मंजूरी

लंदन: ब्रिटेन के केंद्रीय बैंक ‘बैंक ऑफ इंग्लैंड’ ने बृहस्पतिवार को ब्याज दरों में आधा प्रतिशत की बढ़ोतरी की। बैंक ने जीवनयापन के संकट, सार्वजनिक क्षेत्र में हड़ताल और मंदी की आशंकाओं को बढ़ावा देने वाले कारकों के चलते हुई दो अंक में पहुंच चुकी महंगाई पर अंकुश के लिए यह कदम उठाया है।

बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने लगातार 10वीं बार ब्याज दरों वृद्धि को मंजूरी दी। समिति के सात सदस्यों ने ब्याज दरों को बढ़ाकर चार प्रतिशत करने के पक्ष में मत दिया। वहीं दो सदस्य इसके खिलाफ थे। रूस-यू्क्रेन युद्ध के चलते ब्रिटेन में मुद्रास्फीति 40 साल के उच्चस्तर पर पहुंच चुकी है। अर्थशाश्त्रों का अनुमान है कि दो महीने पहले 11.15 प्रतिशत के उच्चस्तर पर पहुंचने के बाद दिसंबर में मुद्रास्फीति घटकर 10.5 प्रतिशत पर आ गई है। ऐसे में यह केंद्रीय बैंक की तरफ से आखिरी बड़ी वृद्धि हो सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें