Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

जो राष्ट्र पढ़ता है, वह हर क्षेत्र में होता है अग्रणी : Anurag Thakur

February 5, 2023

जो राष्ट्र पढ़ता है, वह हर क्षेत्र में होता है अग्रणी : Anurag Thakur

जम्मूः केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि जो राष्ट्र पढ़ता है, वह हर क्षेत्र में अग्रणी होता है। ठाकुर ने आज यहां एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) के तत्वावधान में जम्मू विश्वविद्यालय के जोरावर सिंह ऑडिटोरियम में 36वें इंटर-यूनिवर्सिटी नॉर्थ जोन यूथ फेस्टिवल (अंतर्नाड) के समापन समारोह में भाग लेते हुए कहा कि भारत अब दुनिया में ‘स्टार्ट-अप’ पारिस्थितिकी तंत्र का केंद्र है और 90 हजार ‘स्टार्ट-अप’ के साथ हम तीसरे स्थान पर है।

उन्होंने कहा कि दुनिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत की ओर देख रही है। श्री मोदी का इंडिया अब टीकों का सबसे बड़ा निर्यातक है, मोबाइल फोन और रक्षा उपकरणों का सबसे बड़ा निर्यातक है, जिसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि भारत अब इस वर्ष एक लाख करोड़ के मोबाइल फोन और 16 हजार करोड़ रूपये के रक्षा उपकरण निर्यात कर रहा है। उन्होंने कहा, कि “पिछले आठ वर्षों में हर क्षेत्र में हर क्षेत्र में अग्रणी रहने वाले नए भारत की यह तस्वीर है। इस दौरान उन्होंने जम्मू के पद्म श्री पुरस्कार विजेताओं को भी सम्मानित किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें