Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्याज हमारे लिए है बेहद गुणकारी, शरीर को रखे तंदुरुस्त और त्वचा को जवान

February 6, 2023

प्याज हमारे लिए है बेहद गुणकारी, शरीर को रखे तंदुरुस्त और त्वचा को जवान

प्याज बिना हमारी रसोई ही नहीं बल्कि हमारा खाना भी अधूरा है। ये खाने के स्वाद दोगुना करने के साथ हमारी सेहत को भी फायदे पहुँचाने का काम करता है। प्याज में विटामिन सी, लोहा, गंधक, तांबे आदि पाए जाते हैं जो शरीर को कई तरह की समस्यायों से निजात दिलाने में कारगर होता है। भोजन के साथ कच्चा प्‍याज खाना फायदेमंद होता है। बहुत कम लोग होते हैं जो इसके स्वाद के इलावा मिलने वाले फायदों के बारे में पता होगा। तो आइए जानते हैं कि प्‍याज के क्‍या-क्‍या लाभ हैं और इसका उपयोग किस-किस तरह से किया जा सकता है…

1. प्याज समय से पहले होने वाले झुरियों को भी कम करता हैं, तथा त्वचा को जवान और स्वस्थ रखता हैं।

2. प्याज रक्त में शक्कर की मात्रा को नियंत्रित करता है, और शरीर में इंसुलिन को बढ़ा कर मधुमेह को होने से रोकता है।

3. गर्मी में लू लगने का ख़तरा हो तो कच्चे प्याज का सेवन लाभप्रद होता हैं।

4. प्याज को पीसकर उसका रस बालो में लगाने से बाल झड़ना बंद हो जातें है और बालों की रौनक वापिस लौट आती है।

5. प्याज से शरीर का रक्त प्रवाह नियंत्रित रहता है, खाना खाते समय रोज़ एक प्याज का सेवन जरूर करे।

6. उल्टी रोकने में प्याज कारगर साबित होता है, समान मात्रा में प्याज के रस और अदरक के रस को मिलाये और उलटी होने पर इस मिश्रण को 2 चम्मच पिए।

7. चेहरे के दाग कम करने के लिए प्याज़ का रस लाभकारी है, प्याज के रस में हल्दी मिला ले फिर उसका पेस्ट चेहरे पर लगा ले कुछ ही दिनों में चेहरे के दाग मिटने लगेंगे।

8. मासिक धर्म के दौरान महिलाओं में होने वाली तकलीफ को कम करने के लिए भी प्याज का सेवन लाभकारी है। प्याज का सेवन मासिक चक्र को नियमित कर उस दौरान होने वाली समस्याओं को कम करने में सहायक होता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें