Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Turkey Syria Earthquake: भीषण भूकंप के कारण 640 लोगों की हुई मौत

February 6, 2023

Turkey Syria Earthquake: भीषण भूकंप के कारण 640 लोगों की हुई मौत

अंकाराः दक्षिण पूर्वी तुर्की और दक्षिणी सीरिया में सोमवार को आए 7.8 की तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में कम से कम 641 लोगों की मौत हो गई। हताहतों की संख्या बढऩे की आशंका है क्योंकि बचावकर्मी अब भी प्रभावित इलाकों में मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटे हैं। भूकंप के झटके काहिरा तक महसूस किए गए। इसका केंद्र सीरियाई सीमा से करीब 90 किलोमीटर दूर गजियांतेप शहर के उत्तर में था। अतमेह कस्बे के चिकित्सक मुहीब कदौर ने कहा, कि ‘हमें सैकड़ों लोगों के मारे जाने की आशंका है।’’ भूकंप के बाद करीब 20 झटके महसूस किए गए, जिनमें से सबसे शक्तिशाली झटका 6.6 की तीव्रता का था।

तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एदरेआन ने ट्वीट किया कि भूकंप प्रभावित क्षेत्रों के लिए ‘‘तलाश एवं बचाव दलों को तुरंत रवाना कर दिया गया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम उम्मीद करते हैं कि जानमाल के कम से कम नुकसान के साथ हम इस आपदा से मिलकर बाहर निकलेंगे ।’’ तुर्की की आपदा एवं आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने पहले बताया था कि सात प्रांतों में कम से कम 284 लोग की मौत हुई है, जबकि 440 लोग घायल हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय का हवाला देते हुए सीरियाई सरकारी मीडिया ने बताया कि सोमवार को आए भूकंप से सीरिया सरकार नियंत्रण वाले इलाकों में 237 लोगों की मौत हुई है, जबकि 630 से अधिक लोग घायल हुए हैं। विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाकों में कम से कम 120 लोगों के मारे जाने की खबर है।

तुर्की के उप राष्ट्रपति फुअत ओकता ने बताया कि तुर्की के गजियांतेप और कहरामनमारस में करीब 900 इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। भूमध्यसागरीय तटीय शहर इसकेंदेरून में एक अस्पताल भी ढह गया, हालांकि हताहत लोगों की संख्या अभी पता नहीं चल पाई है। ओकता ने कहा, कि ‘ दुर्भाग्य से हम बेहद खराब मौसम से भी जूझ रहे हैं।’’ उन्होंने बताया कि आपदा प्रभावित इलाकों में करीब 2800 खोज एवं तलाश दल तैनात किए गए हैं। वहीं उत्तर-पश्चिम सीरिया में कब्जे वाले इदलिब प्रांत में भूकंप ने एक नया संकट खड़ा कर दिया, जो पहले ही कई वर्षों से रूसी और सरकार के हवाई हमलों को झेल रहा है। यह क्षेत्र भोजन से लेकर चिकित्सकीय आपूíत तक हर चीज के लिए तुíकये पर निर्भर है। सभी राहत सामग्री तुíकये के रास्ते ही इदलिब पहुंचती है।

उत्तर पश्चिम सीरिया में विपक्ष के ‘सीरियन सिविल डिफेंस’ ने विद्रोहियों के कब्जे वाले क्षेत्र में स्थिति को ‘‘विनाशकारी’’ बताते हुए कहा कि इमारतें ढहने से कई लोग मलबे में दब गए हैं। ‘सीरियन सिविल डिफेंस’ ने लोगों से इमारतों से बाहर खुले स्थान पर रहने को कहा है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सव्रेक्षण के अनुसार, भूकंप का केंद्र गजियांतेप से करीब 33 किलोमीटर दूर 18 किलोमीटर की गहराई पर था। प्रांतों में इसके झटके महसूस किए गए। भूकंप ऐसे समय में आया है, जब पश्चिम एशिया बर्फीले तूफान की चपेट में है जिसके बृहस्पतिवार तक जारी रहने के आसार हैं। उत्तर-पश्चिम तुर्की में 1999 में आए शक्तिशाली भूकंप में करीब 18,000 लोग मारे गए थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें