Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

अब खाने की बजाए चेहरे पर करें अंडे का इस्तेमाल, सर्दियों में भी मिलेगी निखरी और बेहद त्वचा

February 7, 2023

अब खाने की बजाए चेहरे पर करें अंडे का इस्तेमाल, सर्दियों में भी मिलेगी निखरी और बेहद त्वचा

खाने के इलावा अब आप अंडे को अपनी खूबसूरती बढ़ाने में इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, अंडे में विटामिन्स, मिनरल्स, प्रोटीन और फैटी एसिड होते हैं, जो डैमेज त्वचा को रिपेयर करने में मदद करते हैं। ऐसे में आपकी त्वचा स्वस्थ, मुलायम और चमकदार बन जाती है। इस कड़ी में चलिए आज हमें बताते हैं आपको किस तरह आप अंडे का इस्तेमाल कर त्वचा की कई परेशानियों को आप कम कर चमकदार त्वचा पा सकते हैं।

अंडा और विटामिन ई कैप्सूल: आपको एक कटोरी में अंडा लेना और सफेद और पीले हिस्से को हटाना है। अब डेढ़ चम्मच चीनी, एक कैप्सूल विटामिन ई और अंडे की सफेद जर्दी को अच्छे से मिलाएं। आप मिश्रण को अच्छे से मिलाएं। इस मिश्रण को 15 से 20 मिनट तक चेहरे पर लगाएं रखें और बाद में पानी से धो लें। आप इस मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में तीन बार कर सकते हैं। इससे कुछ हफ्तों में त्वचा में कसाव नजर आएगी। इसके अलावा एजिंग की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

अंडा और शहद: अगर आपकी स्किन भी ड्राय रहती है और कुछ भी करने के बाद यानी मॉइश्चराइजर लगाने के बाद भी ड्रायनेस नहीं जाती तो ये तरीका अपनाएं। इसके लए एक अंडे की सफेदी लें और उसमें एक छोटा चम्मच शहद मिलाएं। इसे मिक्स कर लें और चेहरे पर अप्लाई करें। अब 15 से 20 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। ये ड्राइ स्किन को मॉइश्चराइज करता है।

अंडा और दही: ग्लोइंग स्किन पाने के लिए दही और अंडे से बने फेस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए एक टी स्पून दही, एक टी स्पून शहद और खीरे का रस मिला लें, अब इसमें अंडे की सफेदी डालकर फेंट लें। इसे चेहरे पर लगाएं, 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें। इसके बाद चेहरे पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।

अंडा और गाजर: एक अंडा लें और उसमें एक चम्मच घिसी हुई गाजर डालें और एक चम्मच एलोवेरा जैल। इन तीनों चीजों को मिक्स कर के रूई के फाहे से चेहरे और आंखों के आसपास लगाएं। इसे चेहरे पर 10 से 15 मिनट तक लगा रहने दें और इसके बाद सादे पानी से चेहरा धो लें।

अंडा और टी ट्री ऑयल: इस मास्क को बनाने के लिए आपको अंडे का पीला हिस्सा और टी ट्री ऑयल चाहिए। इन दोनो चीजों को अच्छे से मिलाकर फेंट लें। इस मिश्रण को चेहरे पर उंगलियों की मदद से लगाएं। आपको इस मास्क की डबल लेयर लगाना है। करीब 20 से 30 मिनट तक के लिए इस मास्क को लगाएं रखें। मास्क को हल्के हाथों से मसाज करते हुए गीले कपड़े से साफ करें। इसके बाद पानी से धो लें। ये मास्क एक्ने की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।

अंडा और चने का आटा: अगर आप चेहरे के अनचाहे बालों से छुटकारा पाना चाहती हैं तो दो अंडे लें (सफेद भाग), आधा चम्मच चने का आटा और एक चम्मच चीनी लें। इन तीनों चीजों को मिक्स कर के पेस्ट बना लें। इसे 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं और फिर बालों की ग्रोथ की उल्टी दिशा में हल्के हाथों से रगड़ें। इसके बाद पानी से चेहरा धो लें।

अंडा और हल्दी: इसके लिए छोटे साइज की कटोरी में एक चम्मच हल्दी लें, अब इसमें अंडे के सफेद हिस्से को मिला लें। चाहें तो आप इसमें संतरे के छिलके का पाउडर भी डाल सकती हैं। अब इसे फेंट लें। इस फेस पैक को चेहरे पर लगाएं, 15 मिनट बाद पानी से धो लें। ये नेचुरल ब्लीच की तरह काम करता है।

अंडा और नींबू का रस: आपको एक बाउल में अंडे की सफेद जर्दी अलग करना है। इसमे एक चम्मच नींबू का रस, एक चम्मच नारियल तेल को अच्छे से मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद इसे पानी से धो लें। इस उपाय को हफ्ते में 2 से 3 बार लगा सकते हैं। ये मास्क ड्राई स्किन को मॉश्चराइज करने का कम करता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें