Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

ऑनलाइन मार्केटप्लेस Amazon पर की गई Valentine’s Day स्टोर की शुरुआत

February 7, 2023

ऑनलाइन मार्केटप्लेस Amazon पर की गई Valentine’s Day स्टोर की शुरुआत

नई दिल्ली: ऑनलाइन मार्केटप्लेस अमेजन डॉटइन पर वैलेंटाइन डे स्टोर की शुरुआत की गयी है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि अमेजन पर 14 फरवरी तक चॉकलेट, ताजे महकते फूल, गिफ्ट सेट, इलेक्ट्रॉनिक्स, होम डेकोर, किचन अप्लायंसेज, फैशन और ब्यूटी एसेंशियल्स, बड़े अप्लायंसेज, एक्सेसरीज, स्मार्टफोन, अमेजन डिवाइसेज की विभिन्न कैटेगरी में विशेष रुप से तैयार किए गए प्रोडक्ट पर ऑफर और डील का लाभउठा सकते हैं। उसने कहा कि अपने खास लोगों के साथ प्यार का जश्न मनाने लिए खरीदारी की सभी जरुरतों को अमेज़न वैलेंटाइन डे स्टोर पर पूरा किया जा सकता है।

कैडबरी, वैन ह्युसेन, गिवा, ज़ेया बाय कुंदन, द होल ट्रुथ, बॉम्बे शेविंग कंपनी, ओले, हर्बल एसेंस, ओपन सीक्रेट्स, जनस्य, प्यूमा, गो कलर्स, क्लोविया, ग्लोबल देसी, हर्षीस, फरेरो रॉशर, सहित अन्य ब्रांडों की खरीदारी यहां से कर सकते हैं। इसके साथ, अमेजन इस महीने वैलेंटाइन डे के लिए लाइव स्ट्रीमिंग इवेंट भी होस्ट करेगा, जिसमें कस्टमर कंटेंट देखकर सीखेंगे कि अपने बेस्ट को कैसे ड्रेस करें, अपने प्रियजन को खास अहसास कराने के लिए अपनी फीलिंग्स, को कैसे व्यक्त करें, अपने घर को वी-डे के लिए कैसे तैयार करें । इन लाइव स्ट्रीम में सिमरन बलार, चिंकी मिंकी, सुरभि राठौर, करोन ढींगरा, और फिजा खान सहित कुछ कंटेंट क्रिएटर्स शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें: ‘हमने माफिया और मच्छरों को खत्म कर दिया’, कुशीनगर में बोले सीएम योगी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें