Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Adani Group की ज्यादातर Companies के शेयर सुबह के कारोबार में चढ़े

February 7, 2023

Adani Group की ज्यादातर Companies के शेयर सुबह के कारोबार में चढ़े

नई दिल्ली: अडाणी समूह की ज्यादातर कंपनियों के शेयर मंगलवार का सुबह के कारोबार में चढ़ गए। समूह की प्रमुख कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 15 प्रतिशत की बढ़त के साथ अपनी ऊपरी र्सिकट सीमा को छू गया। शुरुआती कारोबार में अडाणी समूह की आठ कंपनियों के शेयर लाभ में थे, जबकि दो में नुकसान था। बीएसई पर अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 15 प्रतिशत के उछाल के साथ अपनी ऊपरी सीमा यानी 1,808.25 रुपये पर पहुंच गया। कंपनी का बाजार पूंजीकरण 2.06 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशन इकनॉमिक जोन 8.96 प्रतिशत की बढ़त के साथ 595 रुपये पर पहुंच गया। कंपनी का बाजार मूल्यांकन 1.28 लाख करोड़ रुपये पर था। अडाणी विल्मर शुरुआती कारोबार में पांच प्रतिशत चढक़र 399.40 रुपये, अडाणी ट्रांसमिशन पांच प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,324.45 रुपये, अडाणी ग्रीन एनर्जी 2.10 प्रतिशत के लाभ के साथ 906.15 रुपये पर था।

समूह की 10 सूचीबद्ध कंपनियों में से दो कंपनियों के शेयर नुकसान में थे। अडाणी टोटल गैस पांच प्रतिशत टूटकर अपने निचले र्सिकट यानी 1,467.50 रुपये पर आ गया। अडाणी पावर 4.99 प्रतिशत के नुकसान के साथ 173.35 रुपये पर था। एसीसी का शेयर 2.17 प्रतिशत चढक़र 2,012.55 रुपये पर और अंबुजा सीमेंट्स तीन प्रतिशत के लाभ से 391.15 रुपये पर पहुंच गया। एनडीटीवी पांच प्रतिशत की बढ़त के साथ 225.35 रुपये पर कारोबार कर रहा था। अडाणी समूह ने सोमवार को कहा कि उसके प्रवर्तक समय से पहले 111.4 करोड़ डॉलर का भुगतान कर अपनी कंपनियों के गिरवी रखे शेयर छुड़वाएंगे। अमेरिका की शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट में गौतम अडाणी की अगुवाई वाले समूह पर धोखाधड़ी वाले लेनदेन और शेयर की कीमतों में हेरफेर का आरोप लगाया गया था। उसके बाद से समूह की कंपनियों के शेयरों में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया था। हालांकि, आज निवेशकों को कुछ राहत मिली है।

ये भी पढ़ें: ‘हमने माफिया और मच्छरों को खत्म कर दिया’, कुशीनगर में बोले सीएम योगी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें