Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

रेवाड़ी में पॉश इलाके से चोरों ने क्रेटा कार की चोरी, CCTV फुटेज आई सामने

February 8, 2023

रेवाड़ी में पॉश इलाके से चोरों ने क्रेटा कार की चोरी, CCTV फुटेज आई सामने

रेवाड़ी शहर में चोरों ने पॉश इलाके से क्रेटा कार चोरी कर ली। चोरी की वारदात सेक्टर-3 में उस जगह हुई, जहां से पुलिस चौकी महज 50 कदम दूर और हरियाणा सरकार में टूरिजम चेयरमैन डा. अरविंद यादव व नगर परिषद चेयरमैन पूनम यादव का घर कुछ कदम की दूरी पर है। वारदात का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें चोर कार चोरी करते हुए दिखाई दे रहे है।

ईंट-भट्‌ठा संचालक रेवाड़ी के सेक्टर-3 निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि उनकी क्रेटा कार रात में घर के बाहर खड़ी थी। सुबह 7 बजे उनके बच्चे दिल्ली जाने के लिए घर से बाहर निकले तो कार खड़ी नहीं मिली। उन्होंने पहले आसपास पूछताछ की और फिर सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो उसमें चोर कार चोरी करते हुए साफ नजर आए।मुकेश कुमार के अनुसार, कार में GPS सिस्टम लगा हुआ था। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद सेक्टर-3 चौकी पुलिस को दी गई। साथ ही जीपीएस सिस्टम लगाने वाले से बात की तो पहले कार की लोकेशन रेवाड़ी में मिली। उसके बाद कार की लोकेशन दिल्ली में दिखाई दी। वे पुलिस को साथ लेकर दिल्ली तक पहुंचे, लेकिन कार नहीं मिली।

क्रेटा कार चोरी की यह वारदात CCTV में कैद हो गई। सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि सुबह करीब पौने 5 बजे चोर मुकेश कुमार के घर के बाहर एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार में पहुंचे। चोरों ने क्रेटा कार के आगे अपनी कार अड़ाकर लगा दी, जिससे किसी को भनक ना लगे। उसके बाद कार से दो युवक उतरे और क्रेटा का लॉक तोड़कर अंदर बैठ गए। कुछ मिनट बाद वह कार को लेकर भाग गए।

दरअसल, मुकेश कुमार का घर सेक्टर-3 में उस जगह पर है, जहां पर भाजपा सरकार में टूरिजम चेयरमैन डा. अरविंद यादव और रेवाड़ी नगर परिषद में भाजपा चेयरपर्सन पूनम यादव का घर बिल्कुल नजदीक है। इतना ही नहीं यहां से कुछ ही दूरी पर सेक्टर-3 पुलिस चौकी भी है। इसके बावजूद यहां से चोर कार चोरी कर ले गए। सीसीटीवी में वारदात वाली जगह पर अन्य लग्जरी गाड़ी भी खड़ी दिखाई दे रही है। सेक्टर-3 चौकी पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें