Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

भोजपुरी सिंगर अक्षरा सिंह का नया गाना ‘जीजा जी दूर से गोड़ लागी’ हुआ रिलीज

February 8, 2023

भोजपुरी सिंगर अक्षरा सिंह का नया गाना ‘जीजा जी दूर से गोड़ लागी’ हुआ रिलीज

भोजपुरी सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री-गायिका अक्षरा सिंह का नया होली गाना ‘जीजा जी दूर से गोड़ लागी’ रिलीज हो गया है।वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी अक्षरा सिंह का एक धमाकेदार होली गाना लेकर आया हैं। इस गाने को अक्षरा सिंह ने गाया है। अक्षरा सिंह ने अभिनेता विशाल सिंह ने साथ परफॉर्म भी किया है। इस गाने को निर्माता रत्नाकर ने अपनी म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से जारी किया हैं।

गाने में अक्षरा सिंह अपने जीजा से होली के पावन त्योहार में मस्ती मजाक करती हुई नजर आ रही है। इस गाने के लिरिक्स अजय बच्चन ने लिखे हैं। इसका म्यूजिक रोशन सिंह ने तैयार किया है। वही इसका निर्देशन एवं कोरियोग्राफी एमके गुप्ता जॉय ने की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें