Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

ईरानी राष्ट्रपति ने आदेश पर हस्ताक्षर कर एससीओ में ईरान की हिस्सेदारी संबंधी कानून लागू करने की मांग की

February 8, 2023

ईरानी राष्ट्रपति ने आदेश पर हस्ताक्षर कर एससीओ में ईरान की हिस्सेदारी संबंधी कानून लागू करने की मांग की

ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने 7 फरवरी को आदेश पर हस्ताक्षर कर शांगहाई सहयोग संगठन में ईरान की हिस्सेदारी संबंधी कानून लागू करने की मांग की । ईरानी राष्ट्रपति वेबसाइट द्वारा जारी बयान में कहा गया कि रईसी ने इस दिन एससीओ में ईरान की हिस्सेदारी संबंधी कानून को विदेश मंत्रालय को सौंप कर लागू करने की मांग की ।बयान में कहा गया कि एससीओ अर्थव्यवस्था समेत कई क्षेत्रों में सक्रिय है ।ईरान इसमें भाग लेने के बाद अधिक प्रभावित रूप से संबंधित क्षेत्रों में अपने हितों की सुरक्षा करेगा ।इसके अलावा बेल्ट एंड रोड पहल में ईरान की भागीदारी को भी बढ़ावा मिलेगा ।

ध्यान रहे कि सितंबर 2022 में उज्बेकिस्तान के समरकंद में आयोजित एससीओ के शिखर सम्मेलन ने एससीओ में ईरान की भागीदारी के ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये थे ।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें