Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

गंदे से गंदा Gas Burner होगा मिनटों में साफ, बस इन कुछ Tips का करें इस्तेमाल

February 8, 2023

गंदे से गंदा Gas Burner होगा मिनटों में साफ, बस इन कुछ Tips का करें इस्तेमाल

हर भारतीय किचन में गैस स्टोव एक जरूरी उपकरण है। इसके बिना हम खाना पकाने की कल्पना भी नहीं कर सकते। कई बार खाना बनाते हुए बर्नर पर तेल या ग्रेवी गिर जाती है, जिससे बर्नर के छेद ब्लॉक हो जाते हैं और लौ बहुत धीमे जलने लगती है। अगर ये बुरी तरह से गंदे हो जाएं, तो कई बार इसमें से लौ निकलना भी बंद हो जाती है। ऐसे में गैस स्टोव के बर्नर को साफ करना बेहद जरूरी है। यहां गैस स्टोव के बर्नर को साफ करने के दो सिंपल से तरीके बताए गए हैं। इनकी मदद से बर्नर न केवल महकेगा बल्कि सुंदर भी दिखाई देगा। एकदम नए जैसे शाइन करने लगेंगे।

गर्म पानी, नींबू और इना
नींबू दाग धब्बों को साफ करने का बेहतरीन घरेलू नुस्खा है। वहीं इनो भी जिद्दी दागों को झट से साफ कर देता है। इसके लिए सबसे पहले एक बर्तन में गर्म पानी लें। अब इसमें नींबू का रस डालें। इसके बाद इनो फ्रूट सॉल्ट डालें। अब इस घोल में बर्नर को कम से कम दो घंटे भैगोकर रखें। अब दो घंटे बाद बर्नर को डिश वॉशिंग लिक्विड या साबुन की मदद से पुराने टूथब्रश से रगड़ना शुरू करें। आप चाहें, तो मेटल स्क्र ब का भी यूज कर सकते हैं। अब बर्नर को सुखाएं और इस्तेमाल करें।

पानी और विनेगर
बर्नर को सिरके से साफ करना भी एक बेहतरीन तरकीब है। इसके लिए पहले एक बर्तन में पानी और विनेगर मिलाएं। अब इसमें बेकिंग सोडा मिलाएं और बर्नर को एक से दो घंटे के लिए भिगोकर रखें। दो घंटे बाद बर्नर को बाहर निकालें और डिश वॉशिंग लिक्विड लेकर पुराने टूथब्रश से स्क्र ब करें। अब दोनों बर्नर को पोंछकर सुखा लें और इस्तेमाल करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें