Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस Weekend Family के लिए बनाएं Papdi Chaat, ये है विधि

February 8, 2023

इस Weekend Family के लिए बनाएं Papdi Chaat, ये है विधि

सामग्री
1 कप सफेद मटर उबले
1/4 कप कटा खीरा
1/4 कप गाजर कसी
1/4 कप प्याज बारीक कटा
थोड़े से चुकंदर के लच्छे
थोड़े से अदरक के लच्छे
10-15 पीस पापड़ी
1 छोटा चम्मच चाटमसाला
1 छोटा चम्मच रायता मसाला
1 छोटा चम्मच जीरा भुना
थोड़ी सी धनियापत्ती कटी
2 बड़े चम्मच सोंठ चटनी
2 बड़े चम्मच हरी चटनी
2 बड़े चम्मच बारीक सेव
1 बड़ा चम्मच नीबू का रस
नमक स्वादानुसार।

विधि
उबले मटरों में चाटमसाला, जीरा, रायता मसाला व नमक मिला लें। फिर नीबू का रस मिलाएं। अब खीरा, गाजर व प्याज मिलाएं। थोड़ी सी हरी चटनी मिला कर अच्छी तरह मिक्स कर लें। ट्रे में पापड़ी लाइन से सजाएं। हर पापड़ी पर चम्मच से तैयार मटर थोड़ा-थोड़ा लगा दें। धनियापत्ती, चुकंदर व अदरक के लच्छे से सजाएं। ऊपर लाल व हरी चटनी डालें। सेव बुरक कर परोसें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें