Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Tarun Chugh ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- झूठ का पुलिंदा और तथ्यहीन है संसद में दिया भाषण

February 9, 2023

Tarun Chugh ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- झूठ का पुलिंदा और तथ्यहीन है संसद में दिया भाषण

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने मीडिया से बातचीत करते हुए राहुल गाँधी द्वारा सदन में अनर्गल और झूठे प्रलाप पर जम कर निशाना साधा। तरुण चुग ने कहा कि राहुल गाँधी ने संसद में जो कुछ कहा है, वह झूठ का पुलिंदा है। राहुल गाँधी हमेशा झूठ की राजनीति करते रहे हैं। राहुल गाँधी ने कई बार उच्चतर संविधानिक संस्थाओ के आदेश के बारे में झूठी बयान बाजी कर के सार्वजानिक रूप से माफी मांगनी पड़ती है। एक तरफ राहुल गाँधी कहते है सरकार द्वारा जांच एजेंसीयो का गलत गलत उपयोग किया जा रहा है जब की वास्तविकता यह है की राहुल गाँधी और श्रीमती सोनिया गाँधी स्वयं नेशनल हेराल्ड मामले से संबंधित हजारों करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार के मामले में बेल पर चल रहे हैं। राहुल गाँधी और कांग्रेस पार्टी को याद रखना चाहिए कि उनकी झूठ की राजनीति कभी भी सफल नहीं होने वाली क्योंकि देश की जनता उनके हथकंडों को भलीभांति जानती और समझती है।

तरुण चुग ने कांग्रेस सरकार के घोटालो को उजागर करते हुए कहा कि मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, कांग्रेस की यूपीए सरकार के दौरान 1.86 लाख करोड़ रुपये का कोयला घोटाला हुआ, लगभग 70,000 करोड़ रुपये का कॉमनवेल्थ घोटाला हुआ, सेना के लिए आरक्षित जमीन में आदर्श सोसायटी घोटाला हुआ, 1.96 लाख करोड़ रुपये का 2G घोटाला हुआ, अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला हुआ, सबमरीन घोटाला हुआ। कांग्रेस का हाथ घोटालों से रंगा रहा है। बोफोर्स घोटाले को कौन भूल सकता है, देश की जनता जानती है कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार का भ्रष्टाचार करने का इतिहास रहा है।

राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता और देश के विकास के लिए अहर्निश समर्पित आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी जैसे ईमानदार नेता पर राहुल गाँधी ने बेबुनियाद, तथ्यहीन, झूठे और शर्मनाक आरोप लगाए हैं, इसकी जितनी भी निंदा की जाय, कम है। राहुल गाँधी बताएं कि वाड्रा-डीएलएफ घोटाला क्या है? राहुल गाँधी बताएं कि किस तरह रॉबर्ट वाड्रा ने सस्ते दर पर जमीन लेकर महंगी कीमत पर बेच दिया। राहुल गाँधी बताएं कि किस तरह राजस्थान के बीकानेर में रॉबर्ट वाड्रा ने लैंड डील में घोटाला किया। ये सब मामले अभी अदालत में चल रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें