Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

हाजिर मांग से Silver और Copper वायदा कीमतों में तेजी

February 9, 2023

हाजिर मांग से Silver और Copper वायदा कीमतों में तेजी

नयी दिल्ली: मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से बृहस्पतिवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत नौ रुपये की तेजी के साथ 67,740 रुपये प्रति किग्रा हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मार्च महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत नौ रुपये यानी 0.01 प्रतिशत की तेजी के साथ 67,740 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 14,737 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि चांदी वायदा कीमतों में तेजी आने का मुख्य कारण घरेलू हाजिर बाजार में तेजी के रुख के बीच कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करना था।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 22.49 डॉलर प्रति औंस हो गयी। मजबूत हाजिर मांग के बीच वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को तांबे की कीमत 0.43 प्रतिशत की तेजी के साथ 775 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में तांबे का फरवरी महीने में आपूर्ति वाला अनुबंध 3.30 रुपये या 0.43 प्रतिशत की तेजी के साथ 775 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 4,027 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से तांबा वायदा कीमतों में तेजी आई।

ये भी पढ़ें: होटलों पर पुलिस की छापेमारी, संदिग्ध गतिविधियों पर रखी जा रही कड़ी नजर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें