Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Reliance उप्र में 5G सेवा, खुदरा, नये ऊर्जा कारोबार पर 75 हजार करोड़ रुपये करेगी निवेश: Mukesh Ambani

February 10, 2023

Reliance उप्र में 5G सेवा, खुदरा, नये ऊर्जा कारोबार पर 75 हजार करोड़ रुपये करेगी निवेश: Mukesh Ambani

लखनऊ: रिलायंस समूह के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को कहा कि वह उत्तर प्रदेश में अगले चार वर्षों में 5जी सेवाएं शुरू करने, खुदरा और नये ऊर्जा कारोबार समेत दूरसंचार नेटवर्क के विस्तार के लिए 75,000 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। उन्होंने ‘उत्तर प्रदेश वैश्विक निवेशक सम्मेलन’ में कहा कि उनके समूह की दूरसंचार इकाई जियो दिसंबर, 2023 तक पूरे राज्य में 5जी सेवाएं शुरू कर देगी। अंबानी ने कहा कि इसके अतिरिक्त, पेट्रोरसायन से दूरसंचार समूह 10 गीगावॉट नवीकरणीय क्षमता स्थापित करेगा और क्षेत्र में एक जैव-ऊर्जा कारोबार शुरू करेगा।

ये भी पढ़ें: होटलों पर पुलिस की छापेमारी, संदिग्ध गतिविधियों पर रखी जा रही कड़ी नजर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें