Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

कानपुर के चिड़ियाघर में क्लर्क और गार्ड ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम, मामला दर्ज

February 10, 2023

कानपुर के चिड़ियाघर में क्लर्क और गार्ड ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम, मामला दर्ज

कानपुर के चिड़ियाघर के क्लर्क और गार्ड को चोरी के मामले में निलंबित कर दिया गया है। आरोपी कैश रूम से 2.5 क्विंटल की तिजोरी लेकर चंपत हो गए थे। इसे तोड़ने में नाकाम होने पर चोरों ने चिड़ियाघर परिसर में लकड़ी के पुल के नीचे छिपा कर फरार हो गए थे। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तलाशी के दौरान तिजोरी बरामद कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

चिड़ियाघर के निदेशक केके सिंह ने कहा कि दोनों आरोपी टिकट बुकिंग क्लर्क बृजेश और सुरक्षा गार्ड भरत सिंह को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को टिकट बिक्री से 5.92 लाख रुपये आए थे, लेकिन जब तिजोरी मिली, तो उसमें सिर्फ 5.62 लाख रुपये नकद मिले। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें