Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

पत्नी को फोन करके युवक ने 5 मंजिला इमारत से लगाई छलांग

February 11, 2023

पत्नी को फोन करके युवक ने 5 मंजिला इमारत से लगाई छलांग

शिमलाः हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में देर रात एक युवक ने 5 मंजिला इमारत से छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया। यह घटना संकट मोचन की है। इस तरह सुसाइड किए जाने से इलाके में भी सनसनी फैल गई है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बालूगंज थाना क्षेत्र के तहत आने वाले इलाके में रमन ऊर्फ सन्नी नामक युवक ने अपने घर की छत से छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि उक्त युवक ने सुसाइड करने से पहले अपनी पत्नी से बात की हैं। बात करने के बाद उसने मकान की छत से नीचे नाले में छलांग लगा दी। सुसाइड करने के समय अकेले था बताया जा रहा है कि उक्त युवक घटना के समय घर पर अकेला था। उसकी पत्नी मायके गई थी और माता पिता किसी काम से जालंधर गए हुए थे।

ASP सुनील नेगी का कहना है कि प्राथमिक जांच में मामला सुसाइड का लग रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। शिमला में टैक्सी चलाता था पुलिस सूत्रों का कहना है कि युवक शिमला में टैक्सी चलाता था। वह पिछले काफी समय से कुछ परेशान चल रहा था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें