Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब और हरियाणा में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहा

February 11, 2023

पंजाब और हरियाणा में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहा

चंडीगढ़ः पंजाब और हरियाणा के विभिन्न हिस्सों में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य स्तरों से ऊपर रहा। चंडीगढ़ में मौसम विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार पंजाब के लुधियाना में तापमान सामान्य से तीन डिग्री ऊपर 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अमृतसर में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

पटियाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ऊपर 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि पठानकोट में न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बठिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 8, 8.5, और 12 डिग्री सेल्सियस रहा। पंजाब व हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक 14 डिग्री सेल्सियस रहा। हिसार में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा। करनाल, नारनौल, भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 11.6, 14.5, 12.6 और 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

 

 

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें