Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

ड्रोन विनिर्माता IdeaForge Technology ने किया IPO का आवेदन

February 11, 2023

ड्रोन विनिर्माता IdeaForge Technology ने किया IPO का आवेदन

नई दिल्ली: ड्रोन बनाने वाली कंपनी आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी ने आरंभिक सार्वजानिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये धन जुटाने के लिए शेयर बाजार नियामक सेबी के पास प्राथमिक मंजूरी दस्तावेज जमा किए हैं। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास जमा किए गए ड्राफ्ट रेड हेंरिग मसौदा (डीआरएचपी) के मुताबिक, आइडियाफोर्ज 300 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर जारी करेगी। इसके अलावा प्रवर्तक और मौजूदा शेयरधारकों की तरफ से 48,69,712 शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) भी की जाएगी। इसके अलावा कंपनी 60 करोड़ रुपये तक के शेयर जारी करने पर भी विचार कर सकती है। मुंबई स्थित आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी की स्थापना 2007 में हुई थी। इसने देश भर में सबसे ज्यादा स्वदेशी मानव-रहित हवाई वाहन (यूएवी) तैनात किए हुए हैं। इसके ग्राहकों में सशस्त्र बल, केंद्रीय पुलिस बल, राज्यों के पुलिस विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग और वन विभाग शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें