Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

भाजपा नेता Dharmender Rana ने कॉग्रेस पर साधा निशाना, कहा न गारंटी पूरी की न जनता को राहत मिली

February 11, 2023

भाजपा नेता Dharmender Rana ने कॉग्रेस पर साधा निशाना, कहा न गारंटी पूरी की न जनता को राहत मिली

हिमाचल में सरकार की हालत सिर मुड़ाते ही ओले पड़े जैसी :राणा ने कहा, ना गारण्टी पूरी, ना जनता को राहत -बिजली के बिल बढ़ाने की फिराक में है सरकार राजीव भनोट। ऊना जिला ऊना किसान मोर्चा के अध्यक्ष एवं हरोली भाजपा के नेता धर्मेंद्र राणा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर कड़ा प्रहार किया है ।धर्मेंद्र राणा ने यहां जारी एक बयान में कहा कि सरकार की हालत हिमाचल में सिर मुंडाते ही ओले पड़े जैसी हो गई। उन्होंने कहा कि 2 महीने हो गए हैं नई सरकार बने हुए और सरकार अपना एक भी वायदा पूरा नहीं कर पाई है ,ना गारंटी पूरी हो रही है, ना जनता को राहत मिल रही है।

उन्होंने कहा कि सरकारी खजाने पर बोझ को बढ़ाने का काम हो रहा है, अभी सरकार मंत्रिमंडल का पूरा गठन नहीं कर पाई है, सीपीएस की फौज बना दी गई है ,उपमुख्यमंत्री का पद सृजित कर लिया गया है, अभी कुछ ही समय में बोर्डो निगमों में तैनातीया करने जा रही है। उन्होंने कहा है कि यह अपनों के लिए सुख की सरकार है जनता के लिए तो दुख की सरकार है। राणा ने कहा कि यह सरकार सीमेंट उद्योग का फैसला नहीं कर पा रही है हेलीकॉप्टर में घूमने में मुख्यमंत्री व्यस्त हैं .उन्होंने कहा कि हाईकमान की अनुमतिया लेने में ही चक्कर लग रहे हैं।

धर्मेंद्र राणा ने कहा कि अब तो हालत यह है कि पेट्रोल-डीजल पर वैट 3 प्रतिशत बढ़ाया गया, महंगाई को न्योता दे दिया गया और अब ₹1 के करीब बिल्ली के यूनिट का रेट बढ़ाने का प्रस्ताव आ रहा है ।उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि सरकार चलाने का अनुभव कांग्रेस के नेतृत्व के पास नहीं है, इसलिए प्रदेश को पटरी पर से उतारने का काम हो रहा है और कर्ज़ का रोना रोने वाले आज खुद कर्ज़ ले रहे हैं और कर्ज पर सफाई देने से डर रहे हैं ।राणा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संस्थान बंद करने, जनता पर बोझ लादने के विरुद्ध सड़कों पर उतरेगी, सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन करेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें