Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंक राशिफल: आज के दिन सरकारी नौकरी वालों को पदोन्नत्ति का मौका हैं, जानिए अपना आज का अंक राशिफल

February 12, 2023

अंक राशिफल: आज के दिन सरकारी नौकरी वालों को पदोन्नत्ति का मौका हैं, जानिए अपना आज का अंक राशिफल

अंक 1
सरकारी नौकरी वालों को पदोन्नत्ति का मौका हैं। पति- पत्नी का साथ अच्छा रहेगा। हालांकि व्यर्थ की यात्राएं होंगी। व्यापार व कारोबार में सोच-समझकर इन्वेस्ट करें। लाभ की संभावनाएं अधिक नहीं है। अध्यात्म की ओर झुकाव रहेगा। नए मित्र बनेंगे।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- नीला

अंक 2
आपका काम लोग पसंद करेंगे। शाम को अच्छी खबर मिलेगी। वैवाहिक जीवन में ठहराव से तंग आकर पति-पत्नी में झगड़ा होगा। आप अपने वसूलों के खिलाफ किसी भी कीमत पर समझौता न करें। आज आपको यश प्राप्त होगा। भाई-बहन के साथ सुखद समय बिताएंगे।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग-सफेद

अंक 3
नई नौकरी का आवेदन कर सकते हैं। प्रेमी के साथ आज समय बीतेगा। रुका हुआ काम पूरा होगा। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के यहां जाना हो सकता है। मनपसंद जगह पर जा सकते हैं।
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-हरा

अंक 4
आज खाने में जंक फूड का परहेज करें वरना बीमार पड़ सकते हैं। लोगों का सामना करना पड़ेगा, परन्तु उनकी परवाह आप नहीं करेंगे। यात्रा कर सकते हैं, लेकिन सेहत खराब रहेगा।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग-केसरिया

अंक 5
किसी समारोह या पार्टी में जा सकते हैं। झूठे आरोप लग सकता है। अपमान और बदनामी का भय है। नई कार्य योजना बनेगी, परन्तु आप लापरवाही से काम करेंगे। जिससे अधिक फायदा नहीं हो सकता है। धन ज्यादा खर्च होने के आसार हैं।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- नारंगी

अंक 6
भाई के साथ सम्बन्ध खराब हो सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। प्रेमिका से तनाव बढ़ेगा। तनावमुक्त रहने के लिए उसे घूमाने ले जाए। बीमार होने की आशंका है। सेहत का ध्यान रखें। आज महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे।
शुभ अंक-17
शुभ रंग-गुलाबी

अंक 7
आज फोन पर मित्र से बातचीत करेंगे। पार्टी आदि में जा सकते हैं। सेहत में उतार- चढ़ाव रहेगा। आत्मविश्वास में कमी महसूस करेंगे। उसे अपने पर हावी न होने दें। काम से मन प्रसन्न रहेगा। कैरियर अच्छा होने का समय है।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग-पीला

अंक 8
आज आप भावुक रहेंगे। गलत फैसला बड़ा बदलाव ला सकता है। जीवनसाथी या प्रेमिका के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार लाइफ में खुशहाली लाएगा। पत्नी की सलाह से भाग्योदय व उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। संतान के साथ समय ज्यादा बीतेगा।
शुभ अंक-26
शुभ रंग- बैंगनी

अंक 9
नया कार्य शुरू करने का दिन उत्तम है। सम्पत्ति संबंधी मामलों को पूरी कुशलता से निपटाएंगे। किसी उत्सव या पारिवारिक पार्टी में भाग लेंगे। जीवनसाथी के साथ मूवी का कार्यक्रम बन सकता है।
शुभ अंक- 23
शुभ रंग- लाल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें