Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज मिल जाएगा ‘Bigg Boss 16’ को उसका Winner, जानें जितने वाले को Prize Money में मिलेगा क्या-क्या

February 12, 2023

आज मिल जाएगा ‘Bigg Boss 16’ को उसका Winner, जानें जितने वाले को Prize Money में मिलेगा क्या-क्या

टीवी जगत का फेमस रियलिटी शो बिग बॉस का आज यानी के 12 फरवरी को ग्रैंड फिनाले होने जा रहा है। आखिर कार सबका इंतजार खत्म हो जाएगा क्योंकि आज बॉस सीजन 16 को उसका विनर मिल जाएगा। ऐसे में बता दें के शो के ग्रैंड फिनाले की तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं। बता दें के टॉप 5 में शिव ठाकरे, प्रियंका चाहर चौधरी, शालीन भनोट, एमसी स्टैन और अर्चना गौतम ने अपनी जगह बनाई है।

ऐसे में अगर हम बात करें जितने वाले की प्राइज मनी की तो विनर को 21 लाख 80 हजार रुपये मिलेंगे। इसके साथ ही विनर को शो की आईकॉन की ट्रॉफी मिलेगी, जिस पर गोल्ड का यूनीकॉर्न शामिल है। साथ ही विनर को ग्रैंड आई10 निओस कार भी मिलेगी।

जानकारी के लिए बता दें के बिग बॉस 16 का ग्रैंड फिनाले आज शाम 7 बजे से कलर्स टीवी पर आएगा। इसके इलावा आप वूट ऐप पर भी शो के फिनाले को देख सकते हैं। टॉप 5 के इलावा शो में घर से आउट हो चुके कंटेस्टेंट्स भी धमाकेदार परफॉर्मेंस देने वाले हैं। अब ‘बिग बॉस 16’ के विनर का ताज किसके सिर सजेगा ये तो आज ग्रैंड फिनाले में मालूम पड़ ही जाएगा।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें