Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

शिमला में CM आवास के नजदीक बिल्डिंग में लगी भीषण आग

February 12, 2023

शिमला में CM आवास के नजदीक बिल्डिंग में लगी भीषण आग

शिमला में मुख्यमंत्री आवास ओक ओवर के नजदीक लगभग 150 मीटर की दूरी पर एक पुरानी इमारत में आज सुबह करीब 5 बजे अचानक आग लग गई। इस दौरान पूरी बिल्डिंग जलकर राख़ हो गई। मुख्यमंत्री का आवास सड़क के दूसरी तरफ है। दमकल विभाग और पुलिस टीम ने 2 घंटे की कड़ी मशक्त कर आग पर काबू पाया। हालांकि इस दौरान साथ लगती बिल्डिंग को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। गनीमत यह रही कि जिस दौरान मकान में आग लगी उस वक्त कोई मौजूद नहीं था, जिस वजह से किसी प्रकार के जानी नुकसान से बचाव रहा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें