Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

12 महीनों में डार्क स्टोर की संख्या 40 प्रतिशत बढ़ाने की तैयारी में ब्लिंकिट

February 12, 2023

12 महीनों में डार्क स्टोर की संख्या 40 प्रतिशत बढ़ाने की तैयारी में ब्लिंकिट

नई दिल्ली: घरेलू इस्तेमाल के सामान की त्वरित आपूर्ति करने वाली कंपनी ब्लिंकिट अपने डार्क स्टोर की संख्या अगले 12 महीनों में 40 प्रतिशत बढ़ाने का लक्ष्य लेकर चल रही है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अलबिंदर ढींढसा ने एक बयान में कहा कि कंपनी अपने डार्क स्टोर की संख्या को 400 के मौजूदा स्तर से बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा, “ब्लिंकिट ने नए क्षेत्रों एवं शहरों में अपने विस्तार की संभावनाएं देखी हैं। इसके लिए डार्क स्टोर की संख्या बढ़ाने पर ध्यान देना होगा।” ब्लिंकिट गोदाम के तौर पर इस्तेमाल होने वाले अपने डार्क स्टोर के जरिये ग्राहकों को थोड़े ही समय के भीतर रोजमर्रा की जरूरत के सामान की आपूर्ति करती है।

ढींढसा ने कहा, “हमारा मानना है कि हम अपने डार्क स्टोर की संख्या को अगले 12 महीनों में करीब 30-40 प्रतिशत बढ़ा सकते हैं। अपने स्टोर के लिए सबसे किफायती स्थान तलाश पाने की क्षमता पर भी यह निर्भर करेगा।” ब्लिंकिट का ऑनलाइन फूड डिलीवरी फर्म जोमैटो ने पिछले साल अधिग्रहण किया था।

ये भी पढ़ें: 30 भारतीय अमेरिका में गिरफ्तार, रह रहे थे अवैध, जल्द होंगे डिपोर्ट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें