Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

अगर आप भी चाहते हैं खूबसूरती को बढ़ाना तो करें इन फूलों का इस्तेमाल, चेहरा करेगा ग्लो

February 12, 2023

अगर आप भी चाहते हैं खूबसूरती को बढ़ाना तो करें इन फूलों का इस्तेमाल, चेहरा करेगा ग्लो

खूबसूती को बरकार रखने या अधिक सुंदरता पाने के लिए अक्सर महिलाएं बहुत से प्रोडक्ट्स और मेकअप वगेरा का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन अधिक केमिकल्स का इस्तेमाल आपकी स्किन को धीरे-धीरे कर खराब करने का काम करता है। ऐसे में हर महिला चाहती है के कुछ नेचुरल तरीकों से ही वे खूबसूरत दिखे और उसकी स्किन ग्लो करने लगे। इसी के साथ घरेलू नुस्खों की बात करें तो महिलाएं किचन में मौजूद कई चीजों का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फूल भी आपकी खूबसूरती को बढ़ाने का काम कर सकते हैं। फूलों में विटामिन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं जिनकी मदद से त्वचा को निखार दिलाने में मदद मिलती हैं। इसी के साथ चलिए आपको बताते हैं किन फूलों की मदद से आप नेचुरल निखार पा सकते हैं।

गुलाब का फूल: गुलाब का इस्तेमाल कई तरह के ब्यूटी प्रॉडक्ट्स में किया जाता है, क्योंकि यह त्वचा और बालों को मॉइस्चराइज़ करने के साथ ही इंफ़्लेमेशन को भी कम करता है। सेंसेटिव स्किन वाले भी गुलाब के फूल का इस्तेमाल स्किन केयर में कर सकते हैं। मुंहासों की समस्या दूर करनी हो या चाहिए गुलाब सी निखरी रंगत, गुलाब के फूल से मुमकिन से इसे पूरा कर पाना। रोज वॉटर यानि गुलाब जल तो बाजार में मिलता ही है। इसके अलावा इसकी पंखुड़ियों को पीसकर फेस मास्क भी बना सकते हैं।

गुड़हल का फूल: इसके इस्तेमाल से बढ़ती उम्र के असर को आसानी से कम किया जा सकता है। स्किन पर उम्र का प्रभाव हावी न हो और झुर्रियां दूर रहें इसके लिए आप गुड़हल के फूलों से फेस मास्क तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए गुड़हल के फूल की पंखुड़ियों को उबाल लें। फिर इन्हें महीन पीस कर इनका पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इसमें कुछ बूंदें शहद की मिला लें और फिर इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगा कर कुछ देर के लिए इसे ऐसे ही रहने दें।

कमल का फूल: सबसे पहले अपने चेहरे को पानी से साफ कर लें। अब कमल के फूलों की पंखुड़ियों को क्रश करें। आप चाहें तो दूध मिक्स कर उसका पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा कर क़रीबन 15 मिनट के लिए छोड़ दें और ठंडे पानी से साफ कर लें। इसके अलावा आधा चम्मच दूध में कमल की पंखुड़ियों को क्रश कर लें। अब इसमें चंदन पाउडर और बाक़ी बचे हुए दूध को मिक्स कर पेस्ट बना लें।

गेंदे का फूल: गेंदे के फूल को फेस पैक में इस्तेमाल करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, नए स्किन सेल्स की ग्रोथ होती है। कोलेजन का प्रोडक्शन बढ़ता है, जिससे आपकी स्किन सेहतमंद दिखाई देती है। ऑयली फेस पैक के लिए आप गेंदे के कुछ फूलों का पेस्ट तैयार कर लें।सभी सामग्रियों को एक साथ मिला कर पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। जब पैक सूख जाए तो चेहरा गुनगुने पानी से अच्छी तरह से धो लें। इस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में दो बार करने से ऑयली स्किन में निखार आएगा।

लैवेंडर का फूल: लैवेंडर त्वचा और बालों की समस्याएं दूर करने में बहुत ही असरदार होता है। रिंकल्स, मुंहासों दूर करने के अलावा बालों को मॉइश्चराइज करने में भी मदद करता है। लैवेंडर के फूल स्किन ऑयल एंड पीएच लेवल को बैलेंस करते हैं। ये ड्राई स्किन को भी रूखा होने से बचाते हैं। इसके फेस मास्क से चेहरे इंफेक्शन भी ठीक होते हैं।

चमेली का फूल: एंटी-ऑक्सिडेंट्स की मौजूदगी स्किन को हेल्दी और निखारने का काम करती है। यह त्वचा की टोन को एक समान करता है। पॉल्यूशन का जो असर त्वचा पर पड़ता है, उन कारकों को नष्ट करता है। इस्तेमाल के लिए चमेली के फूलों के पल्प को मोगरा के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। इस फेस पैक को चेहरे पर लगाकर 15 मिनट तक रखें। फिर गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें